Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrakanta में इस एक्ट्रेस ने निभाया था प्रिंसेस चंद्रकांता का किरदार, 26 साल बाद आज कहां हैं गुम?

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sun, 25 May 2025 12:00 PM (IST)

    सालों पहले टीवी पर आए एक सीरियल आता था जिसका नाम चंद्रकांता था। शो की लीड एक्ट्रेस शिखा स्वरूप (Shikha Swaroop) थीं जिन्होंने अपने अभिनय से हर किसी को ...और पढ़ें

    अब कहां हैं टीवी की राजकुमारी 'चंद्रकांता'? (Photo Credit- X)
    अब कहां हैं टीवी की राजकुमारी 'चंद्रकांता'? (Photo Credit- X)

    HighLights

    1. टीवी की राजकुमारी 'चंद्रकांता'
    2. बॉलीवुड में भी खूब मचाई धूम
    3. हिट फिल्मों के बाद छोड़ी इंडस्ट्री

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक में टीवी शो चंद्रकांता ने हर घर में धूम मचाई थी, और इसकी राजकुमारी चंद्रकांता यानी शिखा स्वरूप फैंस की फेवरेट बन गई थीं। अपने खूबसूरत लुक और शानदार अभिनय से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता, लेकिन उनका स्टारडम ज्यादा दिन नहीं टिका। आखिर शिखा कहां गायब हो गईं? आइए जानते हैं उनकी कहानी।

    मिस इंडिया का खिताब किया नाम

    दिल्ली की रहने वाली शिखा ने कॉलेज के दिनों में मॉडलिंग शुरू की और 1988 में फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब अपने नाम किया था। इस सफलता ने उन्हें मनोरंजन की दुनिया में कदम रखने का मौका दिया। 1994 से 1996 तक दूरदर्शन पर प्रसारित चंद्रकांता ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। इस शो में उनके राजकुमारी चंद्रकांता के किरदार को आज भी लोग याद करते हैं। शिखा की सादगी और अभिनय ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था।

    ये भी पढ़ें- OTT पर गदर काट रही है ये हॉरर कॉमेडी फिल्म, जिसे IMDB पर मिली है 'स्त्री 2' से भी ज्यादा रेटिंग

    राजकुमारी चंद्रकांता से मिली पहचान

    शिखा ने टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी हाथ आजमाया। उन्होंने तहलका, प्यार हुआ चोरी-चोरी, पुलिसवाला गुंडा, पुलिस पब्लिक, कैदी-कानून, और आवाज दे कहां हैं जैसी करीब 11 फिल्मों में काम किया। इनमें से ज्यादातर में वह लीड रोल में थीं, लेकिन बॉलीवुड में उन्हें वह शोहरत नहीं मिली, जो चंद्रकांता ने दी। धीरे-धीरे वह इंडस्ट्री से गायब हो गईं, और उनका स्टारडम गुमनामी में खो गया।

    फैंस आज भी सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और चंद्रकांता के सीन शेयर करते हैं। कई लोग पूछते हैं कि शिखा अब कहां हैं और क्या कर रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अब ग्लैमर की दुनिया से दूर अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हैं। चंद्रकांता की राजकुमारी की चमक भले ही फीकी पड़ गई हो, लेकिन फैंस के दिलों में वह आज भी जिंदा हैं।

    खबरें और भी

    अब क्या कर रही हैं शिखा स्वरूप?

    शिखा के करियर में एक ऐसा समय भी आया जब उनकी फिल्में और टीवी शोज म ज्यादा चल नहीं रहे थे। तब उन्होंने जीवन का सबसे मुश्किल फैसला लिया। शिखा स्वरूप ने साल 2012 में एक्टिंग से दूरी बना ली और आज वह एक मोटिवेशनल स्पीकर हैं। वह सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहती हैं।

    ये भी पढ़ें- 3 घंटे 31 मिनट की फिल्म जिसमें थे कुल 72 गाने, आज तक कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड