विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भगत सिंह की जयंती पर जानें उन पर बनी हैं कौन-कौन सी यादगार फिल्‍में

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 28 Sep 2015 03:14 PM (IST)

वैसे तो आजादी के नायकों पर कई बॉलीवुड फिल्‍में बनी हैं, मगर सबसे ज्‍यादा जिस नायक पर फिल्‍में बनी हैं, वो हैं भगत सिंह, जो देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते सूली पर चढ़ गए थे। आइए इस महान क्रांतिकारी पर बनी फिल्‍मों पर एक नजर डालते हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। वैसे तो आजादी के नायकों पर कई बॉलीवुड फिल्में बनी हैं, मगर सबसे ज्यादा जिस नायक पर फिल्में बनी हैं, वो हैं भगत सिंह, जो देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते सूली पर चढ़ गए थे। आइए इस महान क्रांतिकारी पर बनी फिल्मों पर एक नजर डालते हैं। आज इनकी 108वीं जयंती है।

मिलिए ऐसे अभिनेता से, जो जंग-ए-आजादी का भी रहा था नायक

शहीद-ए-आजम भगत सिंह (1954) : देश की आजादी के बाद क्रांतिकारी भगत सिंह पर बनी ये पहली फिल्म थी। निर्देशक जगदीश गौतम द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रेम अबीद, जयराज और स्मृति बिस्वास जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

शहीद भगत सिंह (1963) : अपने मस्ती भरे किरदारों के लिए मशहूर शम्मी कपूर जैसे अभिनेता ने के एन बंसल निर्देशित फिल्म 'शहीद भगत सिंह' में भगत सिंह का संजीदा किरदार भी निभाया था। उनके अलावा इस फिल्म में शकीला, प्रेमनाथ, उल्हास और अचला सचदेव भी थीं।

शहीद (1965) : भारत कुमार के नाम से मशहूर मनोज कुमार ने इस फिल्म में भगत सिंह का किरदार निभाया था। ये फिल्म अपने समय में काफी मशहूर हुई थी और इसने कई अवॉर्ड्स भी जीते थे।

शहीद-ए-आजम (2002) : यह साल भगत सिंह के नाम रहा था। इस साल उनकी जिंदगी पर आधारित तीन फिल्में बनी थीं। इनमें पहली थी 'शहीद-ए-आजम', जिसमे सोनू सूद ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

23 मार्च 1931 शहीद (2002) : उसके बाद फिल्म '23 मार्च 1931' आई थी। बॉबी देओल ने इस फिल्म में भगत सिंह का किरदार निभाया था। इस फिल्म में सनी देओल भी चंद्रशेखर आजाद के रूप में नजर आए थे।

द लेजेंड ऑफ भगत सिंह (2002) : 2002 में रिलीज हुई तीनों फिल्मों में से सबसे ज्यादा यही फिल्म पसंद की गई थी। इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिए अजय देवगन को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था।

रंग दे बसंती (2006) : ब्लॉकबस्टर फिल्म 'रंग दे बसंती' को कैसे भुलाया जा सकता है। वैसे तो यह युवाओं की कहानी थी,मगर इसमें भगत सिंह की कहानी भी अहम हिस्सा थी, जिसकी भूमिका सिद्धार्थ ने निभाई थी। इसमें आज युवाओं में क्रांतिकारियों जैसा जज्बा लाने की प्रेरणा दी गई थी। पूरी फिल्म में अभिनेता आमिर खान ने अहम भूमिका निभाई थी।