रेणुका शाहणे ने Anushka Sharma स्टारर फिल्म Chakda 'Xpress से शेयर किया अपना लुक, बोली- 'काश फिल्म भी...'
अनुष्का शर्मा की फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। लेकिन फिल्म रिलीज में लगातार देरी हो रही है। यह फिल्म चार साल पहले घोषित क ...और पढ़ें
-1770983691027_m.webp)
अनुष्का शर्मा के साथ रेणुका शाहणे (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' को अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कमबैक माना जा रहा था। हर कोई प्रेग्नेंसी के बाद एक्ट्रेस को बड़े पर्दे पर देखना चाहता था। प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित इस फिल्म की घोषणा चार साल पहले की गई थी, जब अनुष्का आखिरी बार शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ 'जीरो' (2018) में नजर आई थीं।
रेणुका शाहणे ने शेयर किया अपना लुक
नेटफ्लिक्स पर फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसकी खूब चर्चा हुई थी, लेकिन तब से अब तक इस बारे में कोई खबर नहीं आई है। वहीं फैंस भी इसको लेकर असमंजस में हैं कि फिल्म रिलीज भी होगी या नहीं? एक तरफ जहां फिल्म को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं है। वहीं इस बीच फिल्म में काम कर चुकी अभिनेत्री रेणुका शाहणे ने चकदा एक्सप्रेस से अपना लुक शेयर किया और बिना वजह के हो रही इस देरी पर दुख जताया।
यह भी पढ़ें- Friday Release: धमाकेदार होगा वैलेंटाइन वीक, OTT से लेकर थिएटर्स तक रिलीज होंगी ये 8 फिल्में और वेब सीरीज
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर करते हुए रेणुका ने लिखा- चकदा एक्सप्रेस में मुझे अपना लुक बहुत पसंद आया। prositroy और चकदा टीम के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। काश फिल्म स्ट्रीमिंग पर भी उपलब्ध होती।
फिल्म के एक्टर भी हैं कन्फ्यूज
साल 2025 में फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले अभिनेता दिब्येंदु भट्टाचार्य ने इसकी रिलीज को लेकर अपडेट देते हुए स्वीकार किया कि वे खुद भी तारीख को लेकर असमंजस में हैं। न्यूज 18 से बात करते हुए उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की और इसे 'खूबसूरत फिल्म' बताया। दिब्येंदु ने बताया कि उन्होंने फिल्म निर्देशक प्रोसित रॉय के घर पर देखी थी। हालांकि फिल्म पूरी तरह से तैयार नहीं थी, फिर भी इसने उन्हें बेहद प्रभावित किया।
इसके अलावा, अभिनेता ने अनुष्का के अभिनय की प्रशंसा करते हुए इसे उनका 'अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन' बताया। उन्होंने आगे कहा, "मुझे नहीं पता। अगर मुझे कोई अपडेट मिलती तो मैं आपको बता देता। लेकिन क्लीन स्लेट एक तरफ है और नेटफ्लिक्स दूसरी तरफ। उनके बीच क्या चल रहा है, मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है।"
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 7 साल बाद एक्टिंग कमबैक करने के लिए तैयार Anushka Sharma? उठी चकदा एक्सप्रेस को जल्दी रिलीज करने की मांग
साल 2022 में पूरी हो गई थी शूटिंग
चकदा एक्सप्रेस को अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा के प्रोडक्शन हाउस, क्लीन स्लेट फिल्म्स का समर्थन प्राप्त है। फिल्म की शूटिंग 2022 में पूरी हो गई थी, लेकिन यह अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है।
क्या आप चकदा एक्सप्रेस देखने के लिए एक्साइटेड हैं?