Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    असली सोने से बनेंगे 'रावण' के कपड़े, 'Ramayana' के लिए ये एक्टर बढ़ाएगा 15 किलो वजन, शुरू की तैयारी

    Updated: Mon, 20 May 2024 09:12 PM (IST)

    रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म रामायण को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुकी हैं। फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी लीक हुईं जिसमें रणबीर कपूर श्रीर ...और पढ़ें

    रणबीर कपूर और साई पल्लवी. फोटो क्रेडिट- एक्स प्लेटफॉर्म
    रणबीर कपूर और साई पल्लवी. फोटो क्रेडिट- एक्स प्लेटफॉर्म

    HighLights

    1. चर्चा में डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण
    2. श्रीराम के रोल में होंगे रणबीर कपूर
    3. 'रावण' के रोल को लेकर आई अपडेट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' सोशल मीडिया पर आए दिन ट्रेंड में बनी रहती है। फिल्म से जुड़ी अब तक कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। यह कन्फर्म है कि रणबीर कपूर, श्रीराम और साई पल्लवी, माता सीता के रोल में होंगी। इसके अलावा लंकापति रावण के रोल को लेकर एक अपडेट सामने आई है।

    यश से जुड़ी आई अपडेट

    'रामायण' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। रणबीर कपूर को पहली बार फैंस एक ऐसे रोल में देखेंगे, जिसमें पहले कभी न देखा हो। इस फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। श्रीराम और माता सीता के रोल में रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फोटोज सेट से लीक हुई थीं। इस बीच रावण का रोल करने वाले यश को लेकर एक अपडेट सामने आई है।

    'रामायण' की पूरी स्टार कास्ट को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है। बीच में खबर आई थी कि यश, रामायण फिल्म के को-प्रोड्यूसर होंगे। वह रावण का रोल नहीं करेंगे। हालांकि, सामने आई जानकारी के अनुसार, रावण के रोल में यश होंगे। आईएएनएस की रिपोर्ट में बताया गया है कि 'रामायण' में यश असली सोने के बने कपड़े पहनेंगे। 

    असली सोने के कपड़े पहनेंगे यश

    रावण सोने की लंका पर राज करता था और वहां का राजा था। इसलिए फिल्म में रावण बनने वाले यश भी असली सोने के कपड़े पहनेंगे। उनका लिबास असली सोने से तैयार किया जाएगा।

    खबरें और भी

    जानें कौन निभाएगा कौन सा किरदार

    'रामायण' फिल्म से अब तक जो जानकारी और तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें कैकेयी के रोल के लिए लारा दत्ता और राजा दशरथ के रोल में अरुण गोविल नजर आएंगे। फेमस डिजाइनर्स रिम्पल-हरप्रीत फिल्म के स्टार्स के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन करेंगे। 

    इतने किलो वजन बढ़ाएंगे यश

    ये भी जानकारी सामने आई है कि इस फिल्म के लिए यश फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन पर फोकस कर रहे हैं। वह अपने किरदार के लिए 15 किलो वजन बढ़ाएंगे। 

    यह भी पढ़ें: घर पर नहीं, साउथ अफ्रीका में शादी करना चाहते थे Ranbir Kapoor-आलिया भट्ट, ऐन मौके पर क्यों चेंज हुआ प्लान