यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रामायण में भगवान विष्णु के दो अवतार में दिखेंगे Ranbir Kapoor, अमिताभ बच्चन के हिस्से भी आया मुख्य किरदार
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर माने जाते हैं। उन्होंने हीरो वाले रोल से अलग एनिमल में शेडी ग्रे किरदार में भी खुद को साबित किया ...और पढ़ें

HighLights
- 'रामायण' है रणबीर कपूर की बिग बजट फिल्म
- भगवान राम के रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर
- अमिताभ बच्चन के भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होने की है चर्चा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के हैंडसम हीरो रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अब भगवान के रोल में फैंस को दर्शन देंगे। वह लंबे समय से नितेश तिवारी के प्रोजेक्ट 'रामायण' की शूटिंग कर रहे हैं। सेट से उनकी व बाकी स्टार कास्ट की कुछ तस्वीरें भी आ चुकी हैं। वहीं, अब रणबीर के रोल को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है। इसी के साथ अमिताभ बच्चन के भी इस प्रोजेक्ट का पार्ट होने की जानकारी सामने आई है।
पीपिंग मून की एक्सक्लूजिव रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर 'रामायण' में डबल रोल प्ले करेंगे। इसमें से उनका एक रोल मर्यादा पुरोषत्तम भगवान श्रीराम का तो होगा ही। दूसरा किरदार वह उस व्यक्ति का प्ले करेंगे, जिनका कभी भगवान राम ने अपने बल और बुद्धि से घमंड तोड़ा था।
डबल रोल में होंगे रणबीर कपूर
भगवान राम को विष्णु का अवतार कहा जाता है। वहीं, विष्णु भगवान के दूसरे अवतार परशुराम भी कहेे जाते हैं। खबर है कि रामायण फिल्म में रणबीर, राम और परशुराम का रोल प्ले करेंगे। पीपिंग मून की रिपोर्ट में बताया गया है कि भगवान राम ने परशुराम के चैलेंज किए जाने पर शिवजी के धनुष पिनाका को तोड़ दिया था। इसके बाद परशुराम ने उन्हें विष्णु अवतार होने की बात कही थी।

अमिताभ बच्चन का होगा ये रोल
अमिताभ बच्चन के पिछले कई दिनों से 'रामायण' में होने की चर्चा रही है। ऐसा कहा जा रहा था कि वह राजा दशरथ के रोल में होंगे। लेकिन अब उनके होने को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। लेजेंड्री एक्टर स्क्रीन पर तो नहीं नजर आएंगे, लेकिन वह वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर फैंस से जरूर जुड़ेंगे।
खबरें और भी
खबर है कि अमिताभ बच्चन, जटायु के किरदार को अपनी आवाज देंगे। हालांकि, यह सिर्फ कैमियो होगा, लेकिन ये काफी महत्वपूर्ण होगा। इसके अलावा मेकर्स अमिताभ बच्चन की आंखों का भी कुछ रोल स्क्रीन पर दिखा सकते हैं।
रावण के रोल में होगा ये एक्टर
पिछले कुछ समय से केजीएफ स्टार यश के रावण के रोल में होने की चर्चा तेज है। पीपिंग मून की स्टोरी में इस बात को कन्फर्म कर दिया गया है कि यश ही रावण के रोल में होंगे।