Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranveer-Deepika: रणवीर-दीपिका होंगे शाह रुख खान के नए पड़ोसी, मन्नत के बगल में होगा उनका नया आशियाना

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 11 Jun 2023 06:02 PM (IST)

    Ranveer Singh-Deepika Padukone रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी कई बार फिल्मी पर्दे पर दिखाई गई है। फैंस के बीच पॉपुलर यह कपल बहुत जल्द शाह रुख ख ...और पढ़ें

    File Photo of Shah Rukh Khan, Ranveer Singh and Deepika Padukone
    File Photo of Shah Rukh Khan, Ranveer Singh and Deepika Padukone

    HighLights

    1. रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण नए घर में होंगे शिफ्ट
    2. शाह रुख खान के बगल में होगा नया आशियाना
    3. मन्नत के बगल में रहेंगे रणवीर-दीपिका

    नई दिल्ली, जेएनएन। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बी टाउन के फेमस कपल्स में से एक हैं। इनको जोड़ी और सोशल मीडिया पर आने वाले हर पोस्ट फैंस को काफी पसंद आते हैं। सिल्वर स्क्रीन पर इनकी जोड़ी आखिरी बार 'सर्कस' में देखने को मिली थी। इस फिल्म में रणवीर लीड एक्टर थे, तो दीपिका ने 'करंट लगा रहे' में आइटम डांस कर समां बांध दिया था।

    रणवीर-दीपिका के नए घर पर आया ये अपडेट

    कुछ समय पहले जानकारी आई थी यह कपल नए घर में शिफ्ट होने वाला है। यह घर जहां कहीं भी होगा, उसका डिजाइन कैसा होगा, वह दीपिका तय करेंगी। बहरहाल, उनके नए घर को लेकर एक अपडेट सामने आया है। ऐसी चर्चा है कि रणवीर और दीपिका ने अपना नया आशियाना ढूंढ लिया है।

    शाह रुख खान के पड़ोसी होंगे रणवीर-दीपिका

    इंस्टैंट बॉलीवुड की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर और दीपिका का नया घर शाह रुख खान के मन्नत के पास होगा। उनके लग्जरीयस अपार्टमेंट का काम अभी अधूरा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    फैंस ने किया ये कमेंट

    रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण के शाह रुख खान के पड़ोस में नया घर खरीदने की खबर मिलते ही एसआरके फैंस एक्टिव हो गए हैं। एक ने कमेंट किया, 'उन्होंने यह बंगला खरीदा ताकि वह एसआरके को उनके फैंस को वेव करते देख सकें।' एक ने लिखा, 'कुछ भी कर लो एसआरके जैसे फैंस तो नहीं ही ला पाओगे।'

    एक यूजर ने लिखा, 'एसआरके उस फ्लैट में रहने लगा तो लोग उसे ही मन्नत मानकर वहां खड़े होने लगेंगे।'

    रणवीर-दीपिका वर्कफ्रंट

    रणवीर सिंह की आखिरी फिल्म दिसंबर 2022 में आई रोहित शेट्टी की 'सर्कस' थी। इसके बाद वह धर्मा प्रोडक्शन्स की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। रणवीर की इस फिल्म में आलिया भट्ट उनकी लीडिंग लेडी होंगी।

    खबरें और भी

    उधर, दीपिका पादुकोण ने 2023 की धमाकेदार शुरुआत 'पठान' फिल्म से की। इस मूवी ने चार दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए। फिल्म ने चार दिन के अंदर 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था।