Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Republic Day 2023: शिल्पा शेट्टी ने परिवार के साथ ऐसे मनाया गणतंत्र दिवस, फहराया 'तिरंगा'

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 26 Jan 2023 03:37 PM (IST)

    एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने तिरंगा फहराते हुए गणतंत्र दिवस मनाया। एक्ट्रेस ने परिवार वालों के साथ अपने बंगले किनारा में झंड़ा फहराया हैं । इसके अलावा कई ...और पढ़ें

    Republic Day 2023, Republic Day, 26 January, Shilpa Shetty, Akshay Kumar, Shilpa Shetty Republic Day
    Republic Day 2023, Republic Day, 26 January, Shilpa Shetty, Akshay Kumar, Shilpa Shetty Republic Day

     नई दिल्ली, जेएनएन। Republic Day 2023: देशभर में आज यानी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। आज ही के दिन देश का संविधान लागू हुआ था। ऐसे में इस दिन को हर भारतवासी त्योहार की तरह मनाता है। इस खास मौके पर बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के सितारें फैंस को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देते नजर रहे हैं।

    शिल्पा शेट्टी ने फहराया 'तिरंगा'

    एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने तिरंगा फहराते हुए गणतंत्र दिवस मनाया। एक्ट्रेस ने परिवार वालों के साथ अपने बंगले किनारा में झंड़ा फहराया है, जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में हमारे माननीय प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई 'हर घर तिरंगा' की पहल को आगे बढ़ाते हुए। @narendramodi जी। #RepublicDay पर पहली बार अपने घर पर तिरंगा फहराया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

    अक्षय कुमार ने भी दी बधाई

    अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया पर फैंस को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा, आप सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। हमारी गौरवशाली विरासत को चिह्नित करने का दिन। इस साल, यह दिन मेरे लिए सबसे खास होने जा रहा है। आपको जल्द ही पता चल जाएगा कि क्यों। जय हिंद।

     कंगना रनोट ने किया ट्वीट

    हिंदी सिनेमा की क्वीन यानी एक्ट्रेस कंगना रनोट की हाल में ट्विटर पर वापसी हुई है। ऐसे में अदाकारा ने गणतंत्र दिवस पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'बसंत पंचमी और गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।'

    साउथ स्टार अल्लू अर्जुन

    साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और लिखा-मेरे सभी भारतीयों को 74वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। आइए हमारे संविधान के कार्यान्वयन का जश्न मनाएं जो हमारे देश को चला रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-  Jhoome Jo Pathaan पर श्वेता तिवारी ने विकास कलंत्री के साथ किया शानदार डांस, फैंस ने कहा- शाह रुख से बेहतर