रेट्रो गाने और क्लासिक कव्वालियां बनें म्यूजिक का हिट फॉर्मूला, अब रैप ले रहा जगह; Dhurandhar के नाम नया रिकॉर्ड
धुरंधर 2 के रेट्रो गानों ने दर्शकों में जबरदस्त क्रेज पैदा किया है। फिल्म का 'आरी आरी' गाना दो दिन में 10 करोड़ से ज्यादा बार सुना गया, जो बॉम्बे रॉकर ...और पढ़ें
-1773489386496_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की धुरंधर 2 (Dhurandhar: The Revenge) को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। फर्स्ट पार्ट की तरह ही दूसरे की भी छोटी-छोटी डिटेल्स सामने आ रही हैं।
फैंस हर एक चीज की बारीकी से तफ्तीश कर रहे हैं। एक तरफ जहां धुंरधर में 90s के म्यूजिक को बैकड्रॉप की तरह इस्तेमाल किया गया था। वहीं धुरंधर द रिवेंज में पंजाबी गानों पर ज्यादा फोकस किया गया है।
धुरंधर में शामिल हुआ आरी-आरी
इसका पहला गाना 'आरी आरी' रिलीज हो चुका है जो ओरिजनल गाने से थोड़ा अलग है। सिर्फ 2 दिन में ये गाना 10 करोड़ से ज्यादा बार सुना जा चुका और यूट्यूब चार्ट्स पर 5वें स्थान पर है। गाने से जुड़ी दिलचस्प बात ये है कि इसे इंडियन - डैनिश बैंड बॉम्बे रॉकर्स के एक सॉन्ग 'आरी- आरी' से रीमिक्स किया गया है। आज से 23 साल पहले 2003 में बॉम्बे रॉकर्स ने इस गाने को रिलीज किया था।
-1773489963351.jpg)
यह भी पढ़ें- Dhurandhar:The Revenge में यामी गौतम के किरदार से उठा पर्दा, रणवीर सिंह उर्फ 'हमजा अली' पर भारी पड़ेंगी हसीना?
Gen Z को पसंद आते हैं ये गाने
दरअसल बॉलीवुड में पिछले कई सालों से पुरानी कव्वाली, गजल या लोक गीतों को रीमिक्स या रीक्रिएट करने का दौर चल रहा है। युवाओं को यह पसंद भी आ रहा है। स्पॉटिफाई के डेटा के अनुसार 18-24 साल की उम्र वाले युवाओं (Gen Z) में 1950-60 के हिंदी गानों को सुनने की बढ़ोतरी सबसे ज्यादा हुई है और मेकर्स भी इसका भरपूर फायदा उठा रहे हैं। वो इन्हीं गानों को रिक्रिएट करके उनके सामने पेश कर रहे हैं।
खबरें और भी
धुरंधर की सफलता का एक कारण ये भी हो सकता है कि इसके 11 में से 5 गानों को रेट्रो - रीमिक्स करके जनता के सामने पेश किया गया। धुरंधर फिल्म के एल्बम के सभी 11 गाने एक साथ स्पॉटिफाई ग्लोबल टॉप-200 चार्ट में शामिल हुए थे। ऐसा पहली बार किसी बॉलीवुड एल्बम के साथ हुआ था।
-1773490003048.jpg)
1. वहीं बात अगर व्यूज की करें तो धुरंधर का टाइटल ट्रैक एक पंजाबी गीत जोगी का नया रूप है। हनुमैनकाइंड की आवाज में काफी पॉपुलर हुआ। इसे 12.1 करोड़ व्यूज मिले।
2. केसरी चैप्टर 2... तीर ते ताज
लोकप्रिय पंजाबी गीत को केसर चैप्टर 2 के लिए नए संगीत के साथ प्रस्तुत किया गया। इसे 9.3 करोड़ व्यूज मिले।
3. सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का बिजुरिया गाना
1999 के सोनू निगम के सुपरहिट गीत को रीमिक्स करके लाया गया। इसे 9.4 करोड़ व्यूज मिले।
4. भूल चूक माफ का चोर बाजारी गाना
लव आजकल का ये गाना सुनीधि चौहान की आवाज में वापस रिलीज किया गया। इस 3.8 करोड़ व्यूज मिले।
5. रेड-2 का तुम्हें दिल्लगी
नुसरत फतेह अली खान के इस गीतको जुबिन नौटियाल ने नए रूप में गाया है। इसे 3.4 करोड़ व्यूज मिले।
सबसे ज्यादा आर डी बर्मन के गानों का हुआ इस्तेमाल
मैवरिक्स के डेटा के अनुसार 2011 से 2020 के बीच बॉलीवुड में बने रीक्रिएटेड गानों में लगभग आधे गीत 1980 और 1990 के दशक के थे। इस दौरान सबसे ज्यादा रीमिक्स आर. डी. बर्मन के गानों का किया गया। उनके 25 गानों को रिमिक्स या रिक्रिएट करने के लिए इस्तेमाल किया गया। इसके बाद लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल (18), कल्याणजी-आनंदजी (15) व बप्पी लाहिरी (13) के गाने रीक्रिएट किए गए हैं।