विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिया चक्रवर्ती ने बिना पैंट सिर्फ स्वेटर में शेयर की तस्वीरें, फैंस बोले- क्यों बढ़ा रही हैं सर्दी में गर्मी

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Tue, 24 Jan 2023 03:48 PM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर रिया चक्रवर्ती ने दो तस्वीरें शेयर की थीं। इन दोनों ही तस्वीरें में रिया ...और पढ़ें

Photo Credit : Rhea Chakraborty Instagram Photo Screenshot
Photo Credit : Rhea Chakraborty Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Rhea Chakraborty Bold Photos Viral: सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती एक बार फिर से अपनी लाइफ को पटरी पर लाने को कोशिश में जुटी हुई हैं। रिया इन दिनों फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रही हैं। आए दिन वो अपनी लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियोज पोस्ट कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। इसी बीच एक बार फिर से रिया की लेटेस्ट तस्वीरें हर किसी का ध्यान खींच रही हैं। इन तस्वीरों में उनका लुक चर्चा में बना हुआ है।

बिना पैंट सिर्फ स्वेटर में कराया फोटोशूट

रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका लुक बेहद ही खास नजर आ रहा है। रिया ने बिना पैंट पहने ही सिर्फ एक व्हाइट हाईनेक स्वेटर पहन कर फोटोशूट कराया है। इस दौरान रिया का मैसी बन उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। फोटोज में आप देख सकते हैं की रिया धूप में बैठकर पोज देती दिख रही हैं। सुबह की निकलती धूप रिया के लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है।

रिया की तस्वीर पर फैंस हुए फिदा

रिया चक्रवर्ती की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज पर लगातार फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने कहा, 'कोई आपको कुछ भी कहे, लेकिन हम आपको बहुत प्यार करते हैं।' एक दूसरा यूजर कहता है, 'पता नहीं आपसे लोग इतनी नफरत क्यों करते हैं।' एक और यूजर लिखता है, 'आप इतनी खूबसूरत कैसे हो सकती हैं।' रिया चक्रवर्ती की ये तस्वीरें इंटरनेट पर काफी पसंद की जा रही हैं। वहीं, इन फोटोज को अब तक काफी बार न सिर्फ देखा जा रहा है, बल्कि फैंस इसे लाइक और शेयर भी कर रहे हैं।