Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rhea Chakraborty: कम नहीं हुईं रिया चक्रवर्ती की चुनौतियां, रिएलिटी शो के जरिए की वापसी

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Fri, 30 Jun 2023 05:37 PM (IST)

    आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती की सुशांत सिंह से मुलाकात साल 2013 में हुई था। उस वक्त वह ‘शुद्ध देसी रोमांस फिल्म कर रहे थे। तब रिया ‘अपने डैड की मारु ...और पढ़ें

    Photo Credit: Rhea Chakraborty Sushant Singh Rajput Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit: Rhea Chakraborty Sushant Singh Rajput Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rhea Chakraborty And Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के लिए बीते तीन साल काफी मुश्किलों भरा रहा है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन को बाद रिया चक्रवर्ती के लिए मुश्किलें काफी बढ़ गईं। सुशांत की फैमिली ने रिया पर एक्टर की मौत का आरोप लगाया है। वहीं, सुशांत को कथित आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगने के बाद उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

    रिया को सुशांत की मौत की जांच के दौरान ड्रग से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया था। यही नहीं, सुशांत को ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप में रिया को 28 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रखा गया था। 28 दिनों बाद एक्ट्रेस को मुंबई की भायखला जेल से बाहर लाया गया था। फिलहाल इस पूरे मामले में अभी भी जांच चल रही है। आइए जानते हैं, सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद रिया चक्रवर्ती के करियर को कैसे दे रही है रफ्तार...

    जेल से बाहर आने के बाद लाइफ को पटरी पर लाने की कोशिश

    रिया चक्रवर्ती ने जेल से आने के बाद फिर से अपनी लाइफ को पटरी पर लाने की पूरी कोशिश में जुट गईं थीं। बाहर आने को बाद रिया बड़े पर्दे पर नजर आईं। सुशांत सिंह के निधन के बाद रिया अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म चेरहे में नजर आईं थीं। दरअसल, फिल्म की शूटिंग सुशांत के निधन से पहले ही हो चुकी थी, बस कोविड की वजह से फिल्म के रिलीज नहीं की गई थी। ऐसे में सुशांत के निधन के बाद ये फिल्म रिलीज के लिए रोक दी गई थी।

    जेल से बाहर आने के बाद अमिताभ संग नजर आईं थी इस फिल्म में

    वहीं, जब वह जेल से बाहर आईं तब उनकी फिल्म चेहरे रिलीज हुई। इस फिल्म में रिया को पहली बार बिग बी के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला। इस मूवी में उनके साथ इमरान हाशमी और अन्नू कपूर जैसे कई बड़े स्टार्स लीड रोल में नजर आइए थे। ये फिल्म 27 अगस्त, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हलांकि, बाॅक्स ऑफिस पर ये मूवी ज्यादा कमाल न दिखा सकी। ये फिल्म ने 7.5 करोड़ की ही कमाई कर सकी थी, लेकिन रिया की एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

    एमटीवी रोडीज सीजन 19 को कर रही हैं होस्ट

    रिया चक्रवर्ती के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों रिएलिटी शो एमटीवी रोडीज सीजन 19 को बतौर जज होस्ट कर रही हैं। इस शो को लेकर भी वह काफी चर्चा में रही हैं। जब शो में रिया के आने की बात सोशल मीडिया पर सामने आई थी, उस वक्त दर्शकों ने इस बात को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की थी। रिया को शो में भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रिया ने शो में कई बार अपने दर्द को बयां किया है। यहां, तक कई कंटेस्टेंट तक ने उन्हें ना पसंद करने की तक की बात कही। रिया ने शो में नेहा धूपिया को रिप्लेस किया है।