Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rhea Chakraborty को मिला फिर से प्यार! सुशांत सिंह राजपूत के बाद जुड़ा इस करोड़पति के साथ नाम

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 09:15 AM (IST)

    Rhea Chakraborty Relationship रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री हैं। वह अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। सुशांत सिंह राजपूत ...और पढ़ें

    Rhea Chakraborty का इस बिजनेसमैन से जुड़ा नाम। Photo-Instagram
    Rhea Chakraborty का इस बिजनेसमैन से जुड़ा नाम। Photo-Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Rhea Chakraborty Boyfriend: बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं। वह कई सालों तक दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ अफेयर में रहीं। सुशांत के निधन के बाद रिया ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी। उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।

    रिया चक्रवर्ती को मिला फिर से प्यार?

    अब रिया चक्रवर्ती एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ के चलते टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। कहा जा रहा है कि एक बार फिर रिया चक्रवर्ती को प्यार हो गया है। वह एक बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं। ये हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर चल रहीं खबरें कह रही हैं। रेडिट के मुताबिक, रिया Zerodha के फाउंडर निखिल कामथ (Nikhil Kamath) के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस या निखिल की तरफ से कोई कन्फर्मेशन सामने नहीं आई है।

    मानुषी छिल्लर को डेट कर रहे थे निखिल 

    खबरें हैं कि निखिल कामथ रिया से पहले मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) को डेट कर रहे थे। मानुषी से अलग होने के बाद निखिल का दिल रिया चक्रवर्ती पर अटक गया है।

    सोहेल खान की एक्स वाइफ के भाई को डेट कर रही थीं रिया?

    निखिल से पहले रिया का नाम सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह के भाई बंटी सजदेह से जुड़ा था। रिया, बंटी की क्लाइंट थीं। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस के दौरान बंटी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उस वक्त बंटी ने रिया को फुल सपोर्ट किया था। कहा जाता है कि उसी दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। खैर, रिया ने बंटी संग रिश्ते को कभी भी कबूला नहीं।

    खबरें और भी

    बता दें कि रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा था। उस वक्त रिया ड्रग केस में भी फंस गई थीं, जिसके चलते उन्हें कुछ दिन लॉक अप की हवा भी खानी पड़ी थी। अब वह अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं।

    रिया चक्रवर्ती का वर्क फ्रंट

    रिया चक्रवर्ती इन दिनों रियलिटी शो 'रोडीज' में बतौर गैंग लीडर नजर आ रही हैं। रिया 'जलेबी', 'हाफ गर्लफ्रेंड', 'मेरे डैड की मारुती' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।