Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड निखिल कामथ के साथ Bike Ride एंजॉय करती नजर आईं Rhea Chakraborty

    Updated: Sat, 17 Aug 2024 04:32 PM (IST)

    अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती का निजी जीवन उथल-पुथल से भर गया है। एक्ट्रेस कुछ भी करती हैं मीडिया में सुर्खियां बन जाता है। ...और पढ़ें

    अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ बाइक पर रिया चक्रवर्ती
    अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ बाइक पर रिया चक्रवर्ती

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सुशांत राजपूत के निधन के बाद से रिया चक्रवर्ती कुछ भी करती हैं वो मीडिया की हाईलाइट्स में आ जाता है। पिछले दिनों खबर आई थी कि एक्ट्रेस को नया ब्वॉयफ्रेंड मिल गया है और वो जेरोधा के फाउंडर निखिल कामथ को डेट कर रही हैं।

    अब हाल ही में निखिल के साथ मस्त बाइक राइड एंजॉय करते हुए रिया चक्रवर्ती पैप्स के कैमरे में कैद हुईं। देखा गया। एक्ट्रेस ने इस दौरान क्रॉप टॉप, डेनिम जींस और डेनिम जैकेट पहनी हुई थी, जबकि निखिल ब्लैक शॉर्ट्स और बॉम्बर जैकेट में नजर आए। दोनों ने मीडिया की नजरों से बचने के लिए ब्लैक मास्क पहना था,लेकिन नेटिजन्स ने उन्हें तुरंत पहचान लिया।

    लोगों ने किया ट्रोल

    वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा," अब इसका टाइम आने वाला है।" एक अन्य ने कहा, "एक और रहस्यमयी आत्महत्या होने वाली है।"

    तीसरे ने लिखा, 'इसके साथ क्वालिटी टाइम बिताना मतलब मौत को दावत देना।' वहीं एक अन्य ने रिया को सलाह देते हुए लिखा,'मैडम जान है तो जहान है, हैलमेट तो लगा लीजिए।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

    यह भी पढ़ें: फिल्मों से गायब Rhea Chakraborty ने बताया कैसे होता है उनका गुजारा, बोलीं- 'मैं इस तरह अपना पैसा कमाती हूं'

    पहले मानुषी छिल्लर को डेट कर रहे थे निखिल

    रिया और निखिल के रोमांस की अफवाहें तब आई थीं जब दोनों को कॉमेडियन तन्मय भट्ट के साथ एक पार्टी में साथ पहुंचते देखा गया था। रिया चक्रवर्ती को डेट करने से पहले, निखिल 2021 से मिस वर्ल्ड 2017 की विजेता मानुषी छिल्लर को डेट कर रहे थे। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया था और ऐसा कहा जा रहा था कि वे एक साथ रहने लगे थे। हालांकि कुछ समय बाद इनके ब्रेकअप की खबरें आने लगीं जिसका कारण किसी को नहीं पता है।

    निखिल की इससे पहले अमांडा पूर्वांकरा से शादी हो चुकी है। उन्होंने 18 अप्रैल, 2019 को फ्लोरेंस,इटली में एक निजी समारोह में शादी की थी। हालांकि 2021 में ये अलग हो गए। वहीं रिया इससे पहले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थीं,जिन्होंने 14 जून, 2020 को सुसाइड कर लिया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: किस करोड़पति को डेट कर रहीं Rhea Chakraborty? मानुषी छिल्लर से है उनके ब्वॉयफ्रेंड का नाता