Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ‘ऐसे लोगों की वजह से...’ Ira Khan के रिसेप्शन में पैपराजी पर भड़कीं Rhea Chakraborty, जानें क्यों

    Updated: Sun, 14 Jan 2024 06:46 PM (IST)

    Rhea Chakraborty Video आइरा खान (Ira Khan ) और नुपुर शिखरे ( Nupur Shikhare) का शनिवार को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन रखा जिसमें बॉलीवुड के तमाम सिता ...और पढ़ें

    रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती (Photo Instagram)
    रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rhea Chakraborty Video: आइरा खान (Ira Khan) और नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) का शनिवार को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन रखा, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की।

    इस दौरान रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) भी इस पार्टी का हिस्सा रही। रिया इस रिसेप्शन में अपने भाई शौविक चक्रवर्ती (Showik Chakraborty) के साथ पहुंची थी।

    यह भी पढ़ें- विजयदशमी के मौके पर ट्रेडिशनल अवतार में दिखीं Rhea Chakraborty, एक्ट्रेस ने पहनी 100 साल पुरानी साड़ी

    मीडिया पर भड़की रिया चक्रवर्ती

    सभी सेलेब्स की तरह रिया भी भाई शौविक चक्रवर्ती (Showik Chakraborty) के साथ मीडिया में पोज देती नजर आईं, लेकिन इस बीच वहां मौजूदा पैपराजी से एक गलती हो गई। उन्होंने रिया के भाई शौविक को उनका ब्वॉयफ्रेंड समझ लिया, जिस पर रिया भड़कती नजर आई। एक पैपराजी ने रिया और शौविक की जोड़ी पर कमेंट करते हुए रहा नाइस जोड़ी, जिसे सुनकर रिया ने तुरंत जवाब दिया और बोलीं- 'ये भाई है'। ‘ऐसे लोगों की वजह से है ही रूमर्स फैलते हैं’। अब सोशल मीडिया पर रिया का ये वीडियो वायरल हो रहा है।

    रिया चक्रवर्ती का लुक

    इस दौरान लाइट येलो कलर की साड़ी में नजर आई।  एक्ट्रेस की साड़ी के बॉर्डर पर एम्ब्रोइडरी वर्क था। इस लुक को पूरा करते हुए रिया ने दोनों हाथ में चूड़ा का सेट पहना था और अपने बालों को ओपन रखा है। रिया ने अपनी साड़ी के साथ हैवी इयररिंग्स कैरी किए थे। तो वहीं, शौविक भी ब्लैक आउटफिट में  नजर आए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    इस शख्स के साथ जुड़ रहा रिया का नाम

    यह भी पढ़ें- Rhea Chakraborty ने क्यों जमानत मिलने के बाद जेल में किया था नागिन डांस? बोलीं- 'मैं टूट गई थी लेकिन...'

    रिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। कहा जा रहा है कि इन दिनों रिया करोड़पति बिजनेसमैन निखिल कामथ  (Nikhil Kamath) को डेट कर रही हैं। हाल ही में एक पार्टी में अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड निखिल कामथ के साथ पहुंची थीं। रेस्तरां से निकलते हुए दोनों को कार में एक साथ देखा गया था, जिसके बाद से डेटिंग रूमर्स आने लगी। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इन खबरों को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।