Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर रिया चक्रवर्ती ने रोमांटिक वीडियो शेयर कर किया याद, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Wed, 14 Jun 2023 01:41 PM (IST)

    बॉलीवुड के राइजिंग स्टार सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को इस दुनिया अलविदा कह गए थे। आज सुशांत की डेथ एनिवर्सरी है। उनके निधन को आज 3 साल हो गए हैं। ...और पढ़ें

    Photo Credit: Sushant Singh Rajput Rhea Chakraborty Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit: Sushant Singh Rajput Rhea Chakraborty Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sushant Singh Rajput Death Anniversary: बॉलीवुड दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज तीन साल पूरे हो गए हैं। आज के दिन ही सुशांत मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर मृत पाए गए थे। 14 जून, 2020 सुशांत की मौत की खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है।

    सुशांत के निधन के बाद उनके परिवार वालों ने एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को इसका जिम्मेदार माना। सुशांत के डेथ एनिवर्सरी पर रिया ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के सामने आते ही सुशांत के फैंस काफी भड़क गए हैं। यूजर्स भद्दे कमेंट्स कर रिया को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

    रिया ने शेयर किया सुशांत संग अनसीन वीडियो

    सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी पुण्यतिथि पर उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने उनकी याद में अपने इंस्टाग्राम पर एक एक्टर संग एक अनसीन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रिया, सुशांत संग रोमांटिक होती नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रिया और सुशांत एक बड़े से पत्थर पर बैठे हुए हैं। इस दौरान रिया ने एक्टर को पीछे से टाइट हग किया हुआ है। इस दौरान दोनों काफी कोजी नजर आ रही हैं। वीडियो में सुशांत की स्माइल बस देखने लायक है। इस वीडियो के साथ रिया ने लाल रंग का हार्ट बनाया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

    वीडियो पर यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट्स

    रिया चक्रवर्ती के इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स फिर से भड़क गए हैं। इस पर कमेंट्स कर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'क्यों ढोंग करती हो तुम।' एक लिखता है, 'इतनी गंदगी फैलाने के बाद ऐसा पोस्ट करती है जैसे पीड़ित यही है।' एक ने लिखा, 'पोज तो ऐसे कर रही हैं जैसे जीवन भर साथ रहेगी।' वहीं, सुशांत के कई फैंस ने वीडियो को देख उन्हें खूब मिस किया।

    खबरें और भी