Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rhea Kapoor Photos: अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने गोवा से की दिलचस्प तस्वीरें शेयर, कही ये बात

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 08 Oct 2022 08:41 PM (IST)

    Rhea Kapoor Photos रिया कपूर ने अब अपनी गोवा वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। वह अपने पति करण बुलानी का जन्मदिन मनाने गोवा गई हुई थी। इस अवसर ...और पढ़ें

    Rhea Kapoor Photos: रिया कपूर की फिल्मे निर्माता भी है।
    Rhea Kapoor Photos: रिया कपूर की फिल्मे निर्माता भी है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rhea Kapoor Photos: अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर इन दिनों अपने पति के साथ गोवा में वेकेशन मना रही हैं। अब उन्होंने एग्जॉटिक लोकेशन से दिलचस्प तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'गोवा अक्टूबर में।' वहीं उन्होंने आगे लिखा है, 'आपका और मेरा स्वर्ग में एक और दिन।' रिया कपूर अपने पति करण बुलानी के साथ गोवा में छुट्टियां मना रही हैं।

    रिया कपूर ने गोवा गेटवे की कई तस्वीरें शेयर की हैं

    रिया कपूर फिल्म निर्माता है और अपने पतिदेव के साथ यादें संजो रही हैं। उनका पसंदीदा डेस्टिनेशन गोवा है। गोवा गेटवे की अब रिया कपूर ने कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें उन्होंने करण बुलानी की पूल टाइम की वीडियो भी शेयर की है। उन्होंने इस अवसर पर एक गाना भी लगाया है। रिया कपूर ने पोस्ट पर लिखा है, 'अक्टूबर में गोवा, नया और पुराना प्यार।' साथ ही उन्होंने इस पर अक्टूबर 6 की डेट भी लगाई है।

    यह भी पढ़ें: Arun Bali Funeral: अरुण बाली का हुआ अंतिम संस्कार, रजा मुराद सुधीर पांडे जैसे कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

    रिया कपूर के पति करण बुलानी का जन्मदिन गोवा में मनाया गया

    गौरतलब है कि करण बुलानी का जन्मदिन गोवा में मनाया गया। 6 अक्टूबर को करण बुलानी 40 वर्ष के हो गए। इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिया कपूर ने तैयारियों की झलक शेयर की। इसमें खाने से लेकर अरेंजमेंट तक की चीजों की झलक देखी गई। उन्होंने अपने पति करण बुलानी की केक कटिंग का वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे मेरे अच्छे दोस्त, डॉगी, डैडी लवर एंड ग्रोइंग अप पार्टनर। आपके साथ बड़ा होना मुझे अच्छा लग रहा है।'

    यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने ईरान हिजाब आंदोलन का किया समर्थन, कहा- महिलाओं की आवाज को दबा नहीं सकते

    रिया कपूर पति करण बुलानी को अपना पार्टनर बताती है

    रिया कपूर करण बुलानी को अपना पार्टनर बताती है। इस पर अनिल कपूर ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है, 'मेरे बच्चे।' रिया कपूर और करण बुलानी ने पिछले वर्ष अगस्त में शादी कर ली है। इसमें उनके खास दोस्तों और रिश्तेदारों ने भाग लिया था।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)