Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Richa-Ali Reception Pics: कपल की खुशी में शरीक होने पहुंचे विक्की-ऋतिक समेत ये स्टार्स, खूबसूरत तस्वीरें वायरल

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Wed, 05 Oct 2022 12:54 AM (GMT+05:30)

    Richa Chadha-Ali Fazal Reception बी टाउन के लव बर्ड्स ऋचा चड्ढा और अली फजल की निकाह की तस्वीरों के बाद रिसेप्शन पार्टी से कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आई ...और पढ़ें

    Richa Chadha and Ali Fazal Pics from Reception. Photo Credit/ Fanpage
    Richa Chadha and Ali Fazal Pics from Reception. Photo Credit/ Fanpage

    नई दिल्ली, जेएनएन। Richa Chadha-Ali Fazal Reception: ऋचा चड्ढा और अली फजल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस क्यूट कपल ने निकाह किया है और हमेशा के लिए एक दूजे का हाथ थामा है। दिल्ली में ग्रैंड वेडिंग के बाद ऋचा और अली ने लखनऊ और फिर मुंबई में अपने दोस्तों और फैमिली के लिए रिसेप्शन पार्टी ऑर्गनाइज की, जिसमें बी टाउन के कई सेलेब्स पहुंचे। ऋचा और अली को उनकी जिंदगी की नई पारी की शुभकामनाएं देने के लिए बी टाउन के कई सेलेब्रिटी पहुंचे। वहीं, इस न्यू कपल ने भी सभी का आशीर्वाद लेने से पहले पैपराजी को एक से बढ़कर एक पोज दिए।

    बॉलीवुड इंडस्ट्री के न्यू लव कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल करीब 10 साल की डेटिंग के बाद जिंदगीभर के लिए एक दूसरे का हाथ थामा है। दोनों ने मुंबई में अपने सेलेब्रिटी फ्रेंड्स के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की।

    इस मौके पर जहां ऋचा ने मल्टीकलर गाउन पहना था, वहीं अली काले रंग के लंबे कोट में हैंडसम लग रहे थे। कपल ने हाथ में हाथ डाले पोज दिए। इस दौरान दोनों का एक दूसरे के लिए प्यार और केयर देखने लायक था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    स्टार स्टडेड रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे कई सेलेब्स

    इस खूबसूरत कपल के हर एक फंक्शन की फोटो सामने आने के बाद फैंस गदगद हो गए हैं। अभी तक के सभी फंक्शन्स की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें ऋचा और अली का प्यार, क्यूटनेस और लुक, सब कुछ फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। ग्रैंड निकाह के बाद कपल ने मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी, जिसमें कई सेलेब्स कपल को आशीर्वाद देने पहुंचे। इनमें बॉलीवुड अभिनेता और अपनी डेब्यू फिल्म की शुरुआत ऋचा के साथ करने वाले विक्की कौशल पहुंचे। इसके अलावा ऋतिक रोशन और उनकी रयूमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी रिसेप्शन पार्टी में पोज देते स्पॉट किए गए।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    मनोज बाजपायी समेत ये सेलेब्स भी पहुंचे पार्टी में

    ऋचा-अली के रिसेप्शन में मनोज बाजपेयी, करिश्मा तन्ना, तबु, आशुतोष राणा, रेणुका शहाणे, दिव्या दत्ता समेत बी टाउन के और भी सेलेब्रिटीज पहुंचे।

    यह भी पढ़ें: Ali-Richa Wedding Pics: ऋचा चड्ढा और अली फजल ने किया निकाह, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें