Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पेरेंट्स बनने के चार दिन बाद ऋचा चड्ढा और अली फजल ने शेयर की बेटी की पहली झलक, बोले- 'हम वास्तव में धन्य हैं'

    Updated: Sun, 21 Jul 2024 07:43 AM (GMT+05:30)

    ऋचा चड्ढा और अली फजल हाल ही में बेटी के मम्मी-पापा बने हैं । पेरेंट्स बनने के बाद ऋचा चड्ढा और अली फजल ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपनी लाडली की पहली ...और पढ़ें

    ऋचा चड्ढा और अली फजल की बेटी (फोटो इंस्टाग्राम)
    ऋचा चड्ढा और अली फजल की बेटी (फोटो इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. शादी के दो साल बाद पेरेंट्स बने अली और ऋचा
    2. एक्ट्रेस ने 16 जुलाई को बेटी को दिया जन्म
    3. सोशल मीडिया पर फैंस को कहा धन्यवाद

     

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड का फेमस कपल एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अली फजल अब पेरेंट्स बन चुके हैं। ऋचा ने 16 जुलाई को बेटी को जन्म दिया, लेकिन इसका खुलासा उन्होंने 18 जुलाई को किया था। वहीं अब बेटी के जन्म के चार दिन बाद कपल ने उसकी पहली झलक दिखाई है। शनिवार यानी 20 जुलाई को दोनों ने पहली बार बेटी की पहली झलक इंस्टाग्राम पर साझा की।

    इस कपल ने अपने प्रशंसकों को पहली झलक दिखाते हुए अपने शुभचिंतकों को धन्यवाद मैसेज भी लिखा है। हालांकि, इस फोटो के बाद फैंस इस नन्ही परी के नाम को जानने के लिए भी काफी एक्साइटेड नजर आए।

    अली और ऋचा ने शेयर की तस्वीर

    अली फजल और ऋचा चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटी के छोटे पैरों की पहली तस्वीर शेयर की है। हालांकि, चेहरा अभी तक इस कपल ने नहीं दिखाया है। इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा-  'हमारे जीवन के सबसे बड़े सहयोग की घोषणा करने के लिए एक पोस्ट कर रहे हैं। हम वास्तव में धन्य हैं। हमारी बच्ची हमें बहुत बिजी रखती है। इसलिए आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए आप सभी का धन्यवाद।'

    यह भी पढ़ें-  डिलीवरी से पहले Richa Chadha ने पति अली फजल संग कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बताया- क्यों बंद किया कमेंट बॉक्स?

    साल 2022 में हुई थी शादी

    इस कपल ने दो साल पहले परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई थी।  दोनों 4 अक्टूबर 2022 को लखनऊ में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी से पहले इस कपल ने सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। साल 2015 से दोनों की डेटिंग शुरू हुई थी। वहीं साल 2017 में, कपल ने अपने रिश्ते की पुष्टि की जब अली फजल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ऋचा चड्ढा के साथ एक सेल्फी साझा की थी। 

    यह भी पढ़ें- माता-पिता बने Richa Chadha और Ali Fazal, कपल ने दी पहले बच्चे के आने की गुड न्यूज

    खबरें और भी