विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fukrey 3: 'सालार' की जगह लेगी 'फुकरे 3', शाह रुख खान की 'जवान' के साथ रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर?

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Fri, 01 Sep 2023 08:04 PM (IST)

Fukrey 3 Release Date मशहूर कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी फुकरे की तीसरी किस्त का हर कोई बड़ी बेसब्री से इंतजार कर ...और पढ़ें

जानिए कब रिलीज होगी 'फुकरे 3' (Photo Credit-Twitter)
जानिए कब रिलीज होगी 'फुकरे 3' (Photo Credit-Twitter)

HighLights

  1. इस दिन रिलीज होगी 'फुकरे 3'
  2. पंकज त्रिपाठी के साथ ये कलाकार भी मौजूद
  3. 'फुकरे' फ्रेंचाइजी के पिछले 2 पार्ट रहे हिट

नई दिल्ली जेएनएन: Fukrey 3 Release Date Announced: फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस तले बनी फिल्म 'फुकरे 3'का हर कोई बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है। पिछले दो पार्ट में जिस तरह से 'फुकरे' फ्रैंचाइजी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है, वह काबिल ए तारीफ रहा है।

इस बीच अब पंकज त्रिपाठी, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और ऋचा चड्ढा स्टारर 'फुकरे 3' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मेकर्स की ओर से इस मूवी की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है।

जानिए कब रिलीज होगी 'फुकरे 3'

शुक्रवार को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी 'फुकरे 3' को लेकर बड़ा अपडेट दिया गया है। इस प्रोडक्शन हाउस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया है। ट्विटर पर 'फुकरे 3' के लेटेस्ट पोस्टर शेयर करने के साथ ही मेकर्स ने बताया है-

''लेकर आए हैं ताजा खबर, अब नहीं हो रहा सब्र, इस बार होगा एक नया चमत्कार फ्रॉम जमुनापार। आने वाले 28 सितंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।'' इस तरह से 'फुकरे 3' ने सालार की जगह ले ली है।

दरअसल कुछ खबरें ऐसी चल रही हैं, जिसमें 'सालार' की रिलीज डेट पोस्टपोन होने की जानकारी दी जा रही है। 28 सितंबर को प्रभास स्टारर सालार भी थिएटर में रिलीज होने थी। लेकिन अब शायद ये मुश्किल लग रहा है। हालांकि हम इस मामले की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करते हैं।

'जवान' के साथ रिलीज होगा 'फुकरे 3' का ट्रेलर

रिलीज डेट अनाउंस होने के बाद अब फैंस 'फुकरे 3' के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। लेकिन उनकी ये एक्साइटमेंट अब और बढ़ने वाली है, क्योंकि 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' के साथ 'फुकरे 3' का ट्रेलर भी बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा सकता है।

ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'फुकरे और फुकरे 2' की तरह ये तीसरा पार्ट भी फैंस के दिलों को जीतने में कामयाब रहेगा।