Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'यूटरस नहीं तो ज्ञान...' Deepika Padukone के सपोर्ट में भोली पंजाबन ने दिया ऐसा जवाब, लोगों की बोलती हुई बंद

    Updated: Wed, 26 Jun 2024 11:39 AM (GMT+05:30)

    दीपिका पादुकोण सितंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। कपल ने फरवरी में ये न्यूज अपने फैंस के साथ शेयर की थी। लेकिन इसके बाद से ही कई लोग उन ...और पढ़ें

    दीपिका पादुकोण को ऋचा चड्ढा ने किया सपोर्ट
    दीपिका पादुकोण को ऋचा चड्ढा ने किया सपोर्ट

    HighLights

    1. ऋचा चड्ढा ने दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब
    2. फैंस ने दीपिका को हील्स पहनने को लेकर किया ट्रोल
    3. सितंबर में दीपिका देंगी बच्चे को जन्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण को अपनी आने वाली फिल्म कल्कि 2898 एडी के प्री-रिलीज इवेंट में देखा गया था। दीपिका इस दौरान ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस और हाई हील्स पहने नजर आईं। वहीं इस दौरान उन्होंने पहली बार अपना बेबी बंप खुलकर फ्लॉन्ट किया। बता दें कि दीपिका सितंबर में रणवीर सिंह के बच्चे की मां बनने वाली हैं।

    हालांकि, प्रेग्नेंसी के दौरान उनके हील्स पहनने को लेकर कई लोगों ने दीपिका पादुकोम को ट्रोल करना शुरू कर दिया। फैंस का कहना है कि दीपिका को प्रेग्नेंसी में पेंसिल हील नहीं पहननी चाहिए थी क्योंकि ये उनके बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है। वहीं कुछ लोगों ने उनकी प्रेग्नेंसी को फेक भी बताया।

    ऋचा चड्ढा ने दिखाया सपोर्ट

    वहीं कुछ फैंस ने दीपिका को क्वीन बुलाकर उनकी तारीफ भी की। वहीं एक फैन ने रील बनाकर दीपिका को अपना समर्थन दिखाया कि दीपू कोई बच्ची नहीं हैं जो दूसरों के बताए कपड़े पहनेंगी। वो अपने कंफर्ट और च्वाइस के हिसाब से चीजें चुन सकती हैं। इसके अलावा हीरामंडी एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा भी दीपिका के सपोर्ट में आ गईं। ऐसे ही एक वायरल वीडियो पर ऋचा ने कमेंट किया- यूटरस नहीं है तो ज्ञान मत दो। ऋचा का इस तरह दीपिका को सपोर्ट करना फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वो उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    बता दें कि ऋचा चड्ढा भी प्रेग्नेंट हैं और थर्ड ट्रायमेस्टर में हैं। वह अली फजल के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी।

    यह भी पढ़ें: Ali Fazal एक्टिंग से लेंगे ब्रेक! इस वजह से गुड्डू भैया' ने लिया इतना बड़ा फैसला, जल्द बनेंगे पापा

    इस फिल्म में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

    दीपिका बहुत जल्द साइंस फिक्शन फिल्म कल्कि 2898 एडी में नजर आएंगी। फिल्म 27 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन और प्रभास लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा वो रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन को भी ज्वाइन करेंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: लंदन में बेबीमून मनाकर मुंबई लौटे दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप