Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Richa Chadha ने खोला सफल शादी का राज, बोलीं- 'लिविंग रूम में लाइट बंद कर...'

    Updated: Mon, 08 Apr 2024 11:43 AM (IST)

    Richa Chadha बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस में से एक हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर रही हैं। वह जल्द ही संजय लीला भंसाली की ...और पढ़ें

    ऋचा चड्ढा और अली फजल (Photo Credit: Instagram)
    ऋचा चड्ढा और अली फजल (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऋचा चड्ढा और अली फजल बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं। दोनों के फैंस इस जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। इनकी फिल्मों से लेकर लाइफस्टाइल तक हर चीज सुर्खियों में बनी रहती है। दोनों अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर भी चीजें शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में मॉम-टू-बी ऋचा चड्ढा ने अपने फॉलोअर्स के साथ सक्सेसफुल शादी के कुछ टिप्स शेयर किए हैं।

    खास वीडियो किया शेयर

    ऋचा चड्ढा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने फोटोशूट की एक झलक फैंस को दिखाई है। वीडियो में वह अपने पति अली फजल के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए ऋचा ने मजेदार कैप्शन भी लिखा और सक्सेसफुल शादी के कुछ टिप्स भी दिए।

    यह भी पढ़ें: 'गुड्डू भैया का डर नहीं है क्या', Ali Fazal को छोड़कर इनके साथ 'आंखों की गुस्ताखियां' करती दिखीं ऋचा चड्ढा

    ऋचा ने लिखी ये लाइन्स

    एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि अली फजल के साथ जिंदगी दो लोगों की एक निजी पार्टी है। हाल ही में मुझसे 'सक्सेसफुल शादी के कुछ टिप्स के बारे में पूछा गया, उम्म... लिविंग रूम में लाइटें बंद करो और डांस करो, मस्ती करो, क्योंकि कल मंडे है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Richa Chadha (@therichachadha)

    खूबसूरत लगीं ऋचा चड्ढा

    इसके बाद एक्ट्रेस ने एक अलग पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की। इन फोटोज में एक्ट्रेस गाउन पहने बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने पगड़ी पहन रख थी और पति अली फजल के साथ पोज दे रही थीं। वहीं, अभिनेता पर्पल कलर के सूट में बेहद हैंडसम लग रहे थे।

    खबरें और भी

    ऋचा चड्ढा का वर्क फ्रंट

    ऋचा चड्ढा के काम की बात करें, तो एक्ट्रेस जल्द ही संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में नजर आने वाली हैं। यह ड्रामा सीरीज 1 मई, 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है।

    यह भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में डांस करती नजर आईं Richa Chadha, फोटो शेयर कर लिखा- मस्त और स्वस्थ