Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'दादा राज कपूर होते तो...' भाई रणबीर कपूर की एनिमल Riddhima Kapoor को लगती है वॉयलेंट फिल्म? ऐसे किया रिएक्ट

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Wed, 27 Nov 2024 06:11 PM (IST)

    रिद्धिमा कपूर इन दिनों बॉलीवुड वाइव्स वर्सेज फैब्यूलस लाइव्स को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनसे हाल ही में एक इवेंट के दौरान पूछा गया कि राज कपूर ...और पढ़ें

    एनिमल पर क्या है रिद्धिमा कपुर की राय (Photo Credit- Instagram)
    एनिमल पर क्या है रिद्धिमा कपुर की राय (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. राज कपूर आज के समय में बनाते ऐसी फिल्में
    2. रिद्धिमा कपूर ने दादा की फिल्मोग्राफी पर की बात
    3. एनिमल में दिखाए वायलेंस को देखते हैं ऐसे

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर स्टारर एनिमल को रिलीज के दो साल हो गए हैं पर आज भी ये किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाती है। फिल्म को बनाने से पहले संदीप रेड्डी ने कहा था कि वो इस फिल्म से लोगों को वायलेंस का मतलब समझाएंगे। फिल्म को लेकर इतनी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी कि अल्फा मेल जैसे कॉन्सेप्ट पर खूब चर्चा हुई थी।

    मूवी पर आज भी ऑडियंस दो हिस्सों में बटी हुई है। एक जो फिल्म को पसंद करती है और एक जो इस महिला विरोधी मानती है। इस सब के बीच अब रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी जो इन दिनों बॉलीवुड वाइव्स वर्सेज फैब्यूलस लाइव्स सीरीज में नजर आ रही हैं ने भी इस पर राय रखी है।

    Photo Credit- Instagram

    भाई की फिल्म पर क्या बोलीं रिद्धिमा कपूर साहनी?

    हाल ही में रिद्धिमा कपूर आज तक चैनल के एक इवेंट में पहुंची थीं। वहां उनसे सवाल किया गया कि आजकल की फिल्मों में काफी ज्यादा वॉयलेंस देखने को मिलता है जैसे एनिमल, पुष्पा। अगर आपके दादा जी राज कपूर इस वक्त होतो तो कैसी फिल्में बनाते?

    Photo Credit- IMDb

    इस पर रिद्धिमा ने बताया कि आज अगर उनके दादा जी जिंदा होते जरूर कुछ बेहतर फिल्में बनाते मगर इस वक्त जो देखना ज्यादा पसंद कर रही है वही फिल्में बनाई जा रही हैं।

    ये भी पढ़ें- Raj Kapoor की इस सुपरहिट फिल्म को दोबारा बनाना चाहते हैं पोते Ranbir Kapoor, रीमेक पर बोली ये बात

    जावेद अख्तर ने भी किया था एनिमल पर कमेंट

    हाल ही में जावेद अख्तर ने बर्खा दत्त को दिए इंटरव्यू में एनिमल पर बात की थी। उनसे पूछा गया था कि ये फिल्म हिट कैसे हुई जिसके जवाब में मशहूर गीतकार और लेखक ने कहा था कि इसका नाम ही सब कह रहा है। जावेद अख्तर का कहना था कि सोसायटी को उन 10-15 लोगों से खतरा नहीं है जिन्होंने ‘एनिमल’ बनाई है।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    सोसायटी को खतरा उन लोगों से है जिन्होंने इस फिल्म को हिट बनाया है। उन्होंने इसके पीछे का कारण समाज में बदलते तौर तरीकों को बताया।

    परिवार आता है सबसे पहले

    रिद्धिमा ने ये भी बताया कि अगर फैब्यूलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स का अगला सीजन बनाया जाता है तो उसमें परिवार के साथ रिश्तों को और भी ज्यादा अच्छे से दिखाया जाए। उनसे एक्टिंग की फील्ड में देर से डेब्यू करने पर भी सवाल किया गया। जिस पर उन्होंने कहा, 'मेरे लिए सबसे पहले मेरा परिवार आता है। वो हर चीज से पहले आता है'। 

    ये भी पढ़ें- 'एनिमल' पर बिगड़े Javed Akhtar के बोल, Ranbir Kapoor की फिल्म को बताया समाज के लिए खतरा!