Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शुभमन गिल से शादी की खबरों को लेकर रिद्धिमा पंडित ने खुलकर की बात, कहा- मैं खुद बता दूंगी...

    Updated: Sat, 01 Jun 2024 10:24 AM (IST)

    पिछले काफी समय से खबरें आ रही थीं कि टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित (Ridhima Pandit) क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubhman Gill) से शादी करने वाली हैं। हालांकि र ...और पढ़ें

    Ridhima Pandit speaks on marrying Shubhman Gill
    Ridhima Pandit speaks on marrying Shubhman Gill

    HighLights

    1. रिद्धिमा ने शादी की बातों को बताया अफवाह
    2. जब शादी करूंगी पता चल जाएगा - रिद्धिमा
    3. मुझे मेंटली हैरास किया जाता था - रिद्धिमा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित काफी समय से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कई लोग उनका नाम क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जोड़ रहे थे और कह रहे थे कि दोनों बहुत जल्द शादी करने वाले हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी कि दिसंबर 2024 में रिद्धिमा और गिल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि, रिधिमा ने अब स्पष्ट कर दिया है कि इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है।

    टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए शादी की बात पर सफाई दी है। रिद्धिमा ने लिखा, "मेरे पास जर्नलिस्ट के बहुत सारे कॉल्स आ रहे थे जिससे मेरी नींद खुली। सभी मेरी शादी को लेकर बात कर रहे थे। लेकिन मैं आपको बता दूं कि मैं कोई शादी नहीं कर रही। अगर मेरी लाइफ में ऐसा कुछ होता है तो मैं खुद ही इसे एनाउंस कर दूंगी। फिलहाल शादी वाली खबर में कोई सच्चाई नहीं है।"

    इन सीरियलों में कर चुकी हैं काम

    रिद्धिमा बहू हमारी रजनीकांत,हैवान और द ड्रामा कंपनी जैसे कई सीरियल और शोज में नजर आईं। सीरीयल बहू हमारी रजनीकांत में रिद्धिमा का कैरेक्टर इंसानों जैसी दिखने वाली रोबोट का था जो फटाफट सब काम बड़ी तेजी से कर देती है। इसके अलावा वो टीवी शो खतरा खतरा खतरा और बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में भी नजर आई थीं। हालांकि वो इससे दूसरे या तीसरे हफ्ते में ही एलिमिनेट हो गई थी।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT: कुशाल टंडन को डेट करने पर खुलकर बोलीं रिद्धिमा पंडित, कहा-'हम बड़े हैं और चीजों समझते हैं इसलिए...'

    मुझे मेंटली हैरास किया जाता था

    एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में रिद्धिमा ने इंडस्ट्री और उसकी खामियों पर भी बात की। रिद्धिमा ने दुख जताते हुए कहा कि इंडस्ट्री में लोग बाकी अन्य बातें तो बहुत करते हैं लेकिन टेलीविजन सेट पर एक्टर्स के साथ हुए गलत बात आदि पर कोई बात नहीं करता।

    खबरें और भी

    एक्ट्रेस ने किसी का नाम न लेते हुए बताया कि उनकी मां बीमार थी और हॉस्पिटल में भर्ती थी लेकिन उनके एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर ने उन्हें अपनी मां को देखने नहीं जाने दिया। रिद्धिमा ने कहा, 'मेरे एक दूसरे शो में मेरा एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर मुझे मेंटली हैरास करता था। एक्ट्रेस ने सफाई देते हुए कहा कि मैं उस समय इसलिए नहीं बोली क्योंकि मुझे काम खो जाने का डर था।'

    यह भी पढ़ें: 'बहू हमारी रजनीकांत' फेम रिद्धिमा पंडित ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द, मां को खोने के बाद लिखा इमोशनल पोस्ट