Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rihanna ने Janhvi Kapoor पर लुटाया प्यार, अंबानी की पार्टी से वायरल हुए 'झिंगाट' वीडियो पर किया ये कमेंट

    Updated: Mon, 04 Mar 2024 03:02 PM (IST)

    अनंत अंबानी ( Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री- वेडिंग फंक्शन में सिंगर रिहाना (Rihanna) भी पहुंची थीं। इवेंट में रिहाना ने ...और पढ़ें

    रिहाना ने जाह्नवी कपूर पर लुटाया प्यार, (X Image)
    रिहाना ने जाह्नवी कपूर पर लुटाया प्यार, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री- वेडिंग फंक्शन में रिहाना ने चार चांद लगाए। इवेंट से उनके कई सारे वीडियो भी वायरल हुए। एक वीडियो में रिहाना और जाह्नवी कपूर के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली। वहीं, अब भारत से रवाना होने के बाद एक बार फिर रिहाना ने जाह्नवी कपूर पर प्यार लुटाया है।

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री- वेडिंग फंक्शन में रिहाना ने जाह्नवी कपूर के साथ उनकी डेब्यू फिल्म धड़क के सुपरहिट गाने झिंगाट पर डांस किया। इवेंट से दोनों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

    यह भी पढ़ें- Nita Ambani: बॉलीवुड हसीनाओं पर अकेले भारी पड़ीं नीता अंबानी, किया ऐसा डांस लोगों ने दांतों तले दबा ली उंगलियां

    धड़ाधड़ मिले लाइक

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री- वेडिंग फंक्शन में रिहाना के साथ डांस वाले वीडियो को जाह्नवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर भी शेयर किया। एक्ट्रेस के वीडियो को फैंस से धड़ाधड़ लाइक और कमेंट्स मिले। वहीं, अब रिहाना ने भी जाह्नवी कपूर के वीडियो पर कमेंट किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

    रिहाना ने जाह्नवी पर लुटाया प्यार

    जाह्नवी कपूर ने वीडियो को पोस्ट करते हुए कमेंट में लिखा, "ये महिला एक देवी है। अब इसे बंद करो गुडबाय।" पोस्ट पर रिहाना ने कमेंट करते हुए प्यार जताया और कहा, "लव यू।" बता दें कि रिहाना ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री- वेडिंग फंक्शन के पहले दिन परफॉर्म किया था और अपने डांस से आग लगा दी थी। इनमें उनका चार्टबस्टर गाना डायमंड भी शामिल था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर छाई रणबीर-आलिया की बेटी राहा कपूर, अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग के बाद वायरल हुआ अब नया वीडियो

    अंबानी के मेहमान

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग में शामिल सेलेब्स लिस्ट की ओर नजर डालें, तो इनमें दीपिका पादुकोण, शाह रुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अनिल कपूर, रणवीर सिंह, अनन्या पांडे समेत कई स्टार्स हैं। इसके अलावा क्रिकेट जगत से महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर भी परिवार के साथ पहुंचे। वीवीआईपी गेस्ट की लिस्ट में मेटा के चेयरमैन मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स और डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप भी शामिल हैं।