यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में ट्रक भर Luggage लेकर पहुंचीं रिहाना, लोगों को आया चक्कर
इंडियन बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री- वेडिंग फंक्शन चर्चा में बने हु ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर शादी की तैयारियां जोर- शोर से चल रही हैं। उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि, वेडिंग जुलाई में है, लेकिन प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। अंबानी परिवार ने छोटे बेटे की शादी के लिए गुजरात के जामनगर को चुना, क्योंकि यहां से उनकी जड़े जुड़ी है।
जामनगर धीरूभाई अंबानी का जन्म स्थल है। वहीं, मुकेश अंबानी की कर्मभूमि है। ऐसे में अनंत अंबानी ने अपनी शादी के लिए इस खास जगह को चुना।
यह भी पढ़ें- Deepika Padukone: मम्मी-पापा बनने वाले हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, कपल ने शेयर की प्रेग्नेंसी की न्यूज
ट्रक भर सामान लेकर पहुंचीं रिहाना
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री- वेडिंग फंक्शन 1 मार्च से लेकर 3 मार्च तक चलेंगे। जहां बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, कई सेलिब्रिटी हिस्सा लेंगे। इनमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, सलमान खान से लेकर रिहाना तक, कई बड़े नाम शामिल है। हाल ही में रिहाना फंक्शन में शामिल होने के लिए जाननगर पहुंचा। इस दौरान उनके सामान ने लोगों के होश उड़ा दिए, क्योंकि सिंगर ट्रक भर सामान लेकर पहुंचीं।

सामान देख घूम जाएगा दिमाग
रिहाना के लगेज ने जामनगर में सामान का मेला लगा दिया। बड़े- बड़े कंटेनर्स में पैक रिहाना के सामान को उठाने के लिए अलग से कैरियर बुलाना पड़ा, क्योंकि ये एक नहीं, बल्कि दो- तीन ट्रक में आने वाला समान था। सोशल मीडिया पर जैसे ही जामनगर से रिहाना के लगेज का वीडियो सामने आया, देखने वालों के होश उड़ गए। वीडियो पर कमेंट कर कई लोगों ने सवाल भी किया कि क्या रिहाना अब हमेशा के लिए जामनगर में शिफ्ट होने वाली है। वहीं, कुछ लोगों ने कमेंट किया कि क्या रिहाना शादी तक भारत में ही रुकने वाली है।
Rihanna’s luggage has arrived in India 👀
— 🌙 (@navybih) February 29, 2024
रिहाना की सिक्योरिटी ने उड़ाए होश
रिहाना, अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म करने वाली है। उनके साथ उनकी टीम भी जामनगर आई है। रिहाना के लगेज में उनके परफॉर्मेंस का सामान भी शामिल है। इसका अलावा रिहाना का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, जब सिंगर जामनगर पहुंचीं, तो उनके लिए सिक्योरिटी के पुख्ता इंतेजाम किए गए। रिहाना को लेने लगभग 10 गाड़ियां पहुंचीं। एयरपोर्ट के बाहर कारों की एक लंबी कतार देखने को मिली।
यह भी पढ़ें- Animal Park में बॉबी देओल की जगह विलेन बनेगा ये हैंडसम बॉलीवुड एक्टर, पॉपुलैरिटी में रणबीर कपूर से नहीं है कम?
खबरें और भी
View this post on Instagram