यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shah Rukh Khan के गाने पर Rihanna ने दिखाए किलर डांस मूव्स, यूजर्स बोले- 52 करोड़ लेकर भी नहीं...
इंटरनेशनल पॉप स्टार Rihanna हाल ही में अंबानी फैमिली के फंक्शन को लेकर भारत आईं। इस दौरान गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री व ...और पढ़ें

HighLights
- शाह रुख खान के इस गाने पर रिहाना ने किया डांस
- अंबानी फैमिली के फंक्शन के लिए भारत आई थीं पॉपस्टार
- सोशल मीडिया पर रिहाना का अनसीन वीडियो वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देश के फेमस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन को लेकर हाल ही में चर्चा में रहे हैं। गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट के शादी से पहले के खास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस दौरान इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना (Rihanna) भी अंबानी फैमिली के इस प्रोग्राम को अटेंड करने के लिए भारत आई और अपनी कमाल की परफॉर्मेंस ने उन्होंने हर किसी का दिल जीता। इस बीच रिहाना का एक अनसीन वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह शाह रुख खान (Shah Rukh Khan)के गाने पर थिरकती हुईं दिख रही हैं।
शाह रुख खान के इस गाने पर नाचती दिखीं रिहाना
हॉलीवुड ही नहीं बल्कि इंडिया में भी रिहाना की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। इस बात अंदाजा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में उनकी मौजूदगी से आसानी से लगाया गया। इस बीच एक्स पर एक यूजर्स ने रिहाना का एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है।
Rihanna vibing on SRK's Chaleya song at Ambani event pic.twitter.com/UZ57irC6M5
— sohom (@AwaaraHoon) March 12, 2024
इस वीडियो में रिहाना हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शाह रुख खान की मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान के चलेया गाने पर थिरकती दिख रही हैं। वीडियो में साफ देखा जाता है कि रिहाना फुल ऑन मूड में चलेया सॉन्ग को एन्जॉय करती नजर आ रही हैं।

खबरें और भी
आलम ये है कि रिहाना का ये डांस वीडियो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। वहीं कई अन्य रिहाना की आलोचना भी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं रिहाना
इस वीडियो को लेकर रिहाना को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। एक यूजर्स ने कमेंट कर लिखा है- 52 करोड़ लेकर भी नहीं नाचे तो फिर क्या ही रखा है। एक अन्य ने कहा है- पैसे मिले तो मुन्नी बदनाम हुई पर भी नाचेगी। इस तरह से तमाम लोग रिहाना पर निशाना साध रहे हैं।