Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rishab Shetty ने नर्तकों को समर्पित किया अपना नेशनल अवॉर्ड, प्रशांत नील ने यश को दिया क्रेडिट

    Updated: Fri, 16 Aug 2024 08:39 PM (IST)

    कांतारा 2022 में रिलीज हुई थी और खूब चर्चा में रही थी। फिल्म में ऋषभ के अभिनय की जमकर तारीफ हुई। वहीं केजीएफ 2 अपने मास एक्शन के लिए चर्चा में रही थी। ...और पढ़ें

    ऋषभ शेट्टी और प्रशांत नील। फोटो- इंस्टाग्राम
    ऋषभ शेट्टी और प्रशांत नील। फोटो- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. कांतारा माइथोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है
    2. केजीएफ 2 पीरियड एक्शन फिल्म है
    3. साउथ फिल्मों ने कई अवॉर्ड जीते हैं

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। कन्नड़ फिल्म कांतारा के लिए ऋषभ शेट्टी बेस्ट एक्टर चुने गये। पुरस्कारों के एलान के बाद ऋषभ ने खुशी जताते हुए अपना पुरस्कार दैवा नर्तकों को समर्पित किया। केजीएफ 2 के निर्देशक प्रशांत नील ने भी कांतारा के लिए ऋषभ को बधाई दी है।

    दर्शकों का आभारी हूं: ऋषभ

    ऋषभ की ओर से मीडिया को जारी स्टेटमेंट में कहा गया कि वो कन्नड़ दर्शकों के आभारी हैं, जिन्होंने फिल्म को इस मुकाम तक पहुंचाया। ऋशभ ने कहा-

    यह भी पढ़ें: 70th National Film Awards: कांतारा के लिए Rishab Shetty बेस्ट एक्टर, मनोज बाजपेयी को मिला स्पेशल मेंशन

    कांतारा के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं उस हर शख्स का दिल से आभारी हूं, जो इस यात्रा में मेरे साथ रहा। कलाकारों, तकनीशियनों और खास तौर पर होमेबल फिल्म्स। यह फिल्म आज जहां है, वहां दर्शकों ने पहुंचाया है।

    उनका समर्थन देखकर मैं भारी जिम्मेदारी का एहसास करता हूं। मैं और ज्यादा मेहनत करूंगा और दर्शकों के लिए बेहतर फिल्में बनाऊंगा। अति सम्मान के साथ, मैं अपना पुरस्कार कन्नड़ दर्शकों, दैवा नर्तकों और अप्पू सर को समर्पित करता हूं। दैवाओं के आशीर्वाद से हम इस लम्हे तक पहुंचे हैं। 

    कांतारा 2022 में रिलीज हुई थी। अब इसका पार्ट 2 आने वाला है, जिसमें ऋषभ जुटे हुए हैं। फिल्म के क्लाइमैक्स में उनका नृत्य काफी चर्चा में रहा था। 

    यह भी पढ़ें: 'Kantara देख आज भी खड़े हो जाते हैं रोंगटे', Jr NTR और यश ने नेशनल अवॉर्ड पर Rishab Shetty को दी बधाई

    यश की परफॉर्मेंस को जाता है क्रेडिट

    केजीएफ 2 को बेस्ट कन्नड़ फिल्म घोषित किया गया। प्रशांत नील ने इसका श्रेय फिल्म के लीड एक्टर यश की परफॉर्मेंस और पूरी टीम को दिया। उन्होंने ऋषभ शेट्टी और होमबेल फिल्म्स को भी बधाई दी। प्रशांत ने स्टेटमेंट में कहा-

    मैं अद्भुत परफॉर्मेंस के लिए यश और पूरी टीम का आभारी हूं, जिन्होंने इतना समर्पण दिखाया। दर्शकों का भी दिल से शुक्रिया। कांतारा को सम्मान मिलने के लिए ऋषभ शेट्टी और होमबेल फिल्म्स को बदाई। कन्नड़ सिनेमा के लिए यह बेहतरीन समय है। 

    ब्रह्मास्त्र के लिए सम्मान की बात

    ब्रह्मास्त्र पार्ट-1: शिवा को तीन पुरस्कार मिलने से निर्देशक अयान मुखर्जी गदगद हैं। उन्होंने अपने स्टेटमेंट में कहा कि यह हमारे लिए बेहद खास दिन है। ब्रह्मास्त्र के लिए यह बहुत बड़ी सम्मान है। इस फिल्म का संगीत हमारे दिलों में खास जगह रखता है। प्रीतम दा की कम्बोजिशंस, अमिताभ के बोल और अरिजीत की आवाज पर मुझे गर्व है। संगीत से लेकर विजुअल इफेक्ट्स, इस फिल्म को हमने बड़े प्यार से बनाया था। 

    खबरें और भी