Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rishab Shetty की Kantara Chapter 1 को मिल गई हीरोइन, खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेज से भी आगे

    Updated: Fri, 08 Aug 2025 11:49 AM (IST)

    ऋषभ शेट्टी ने बीते दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कांतारा चैपटर 1 (Kantara Chapter 1) से अपना पहला लुक शेयर किया था। इसके बाद से फैंस के बीच फिल्म को लेकर उ ...और पढ़ें

    कंतारा चैप्टर 1 में नजर आएंगी रुक्मिणी (फोटो-इंस्टाग्राम)
    कंतारा चैप्टर 1 में नजर आएंगी रुक्मिणी (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. कब रिलीज होगी कांतारा चैप्टर 1?
    2. ऋषभ शेट्टी निभाएंगे लीड रोल
    3. अब एक्ट्रेस का नाम भी हुआ फाइनल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की मच अवेटेड फिल्म कांतारा चैप्टर 1 (Knatara Chapter 1) को लेकर काफी समय से चर्चा तेज है। ऋषभ काफी समय से मूवी की शूटिंग कर रहे हैं अब आखिरकार अभिनेत्री की खोज भी पूरी हो गई है। एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत इस टीम में शामिल हो गई हैं।

    शेयर किया एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक

    वरमहालक्ष्मी जैसे शुभ पर्व पर, होम्बले फिल्म्स ने रुक्मिणी वसंत के किरदार ‘कनकवती’ का पहला लुक रिलीज कर दर्शकों को खास तोहफा दिया है। इस मौके ने फिल्म की दुनिया में एक नया रोमांच भर दिया है, खासकर उन दर्शकों के लिए जो इस सिनेमाई यूनिवर्स से गहराई से जुड़े हैं।

    यह भी पढ़ें- Rishab Shetty के बर्थडे पर Kantara Chapter 1 का रोंगटे खड़े कर देने वाला पोस्टर आउट, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

    मेकर्स ने बताया क्या होगा एक्ट्रेस का रोल?

    पोस्टर में रुक्मिणी ने हरे और लाल रंग की साड़ी के साथ भारी आभूषण पहने हैं। वह एक महल के अंदर खड़ी होकर मुस्कुरा रही हैं। रुक्मिणी कनकवती की भूमिका निभाएंगी। पोस्टर शेयर करते हुए ऋषभ ने पोस्ट के साथ कैप्शन दिया,"#कान्ताराचैप्टर1 की दुनिया से rukminitweets को 'कनकवती' के रूप में पेश कर रहे हैं। सिनेमाघरों में #कान्ताराचैप्टर1 2 अक्टूबर को।"

    ऋषभ शेट्टी होंगे लीड एक्टर

    बता दें कि कांतारा चैप्टर 1 को लिखा और निर्देशित किया ऋषभ शेट्टी ने किया है। एक्टर खुद भी फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 2022 की ब्लॉकबस्टर कांतारा की प्रीक्वल है, जिसने जड़ें पकड़कर कहानी कहने के अंदाज को नए स्तर पर पहुंचाया है। फिल्म ने दुनियाभर के दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीत लिया था। इससे पहले ऋषभ शेट्टी का पहला लुक उनके जन्मदिन पर सामने आया था, जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी थी।

    खबरें और भी

    पहली झलक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

    अब रुक्मिणी वसंत की कणकवती के रूप में पहली झलक ने फिल्म की प्रमोशन के सफर में एक अहम पड़ाव जोड़ दिया है। फिल्म भारतीय संस्कृति में गहराई से रची-बसी एक नई और भावनात्मक कहानी के साथ दर्शकों को एक अलग अनुभव देने का वादा करती है। बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी अरविंद एस. कश्यप और आत्मा को छू लेने वाला संगीत बी. अजनिश लोकनाथ की रचना है। फिल्म का निर्माण विजय किरगंदूर ने होम्बले फिल्म्स के बैनर तले किया है।

    कांतारा चैप्टर 1 गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर 2025 को दुनियाभर में रिलीज होगी। इसे कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम, बंगाली और अंग्रेजी भाषा में रिलीज किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 के सेट पर एक और अनहोनी, पलटी Rishab Shetty की नाव, भूत-प्रेत पर फिल्म बनाना पड़ रहा भारी