'Kantara Chapter 1' की सफलता के बाद विश्व के सबसे पुराने मंदिर पहुंचे Rishabh Shetty, बिहार में स्थित है मंदिर
ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) अपनी हालिया रिलीज फिल्म कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) की अपार सफलता का जश्न मना रहे हैं। फिल्म की सफलता के बाद ऋषभ श ...और पढ़ें

बिहार के मंदिर दर्शन करने गए ऋषभ शेट्टी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
2 अक्टूबर को रिलीज हुई कांतारा चैप्टर 1
500 करोड़ के पार पहुंचा ऋषभ की मूवी
ऋषभ शेट्टी ने किया है फिल्म का निर्देशन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज मूवी कांतारा अ लीजेंड चैप्टर 1 (Kantara A Legend Chapter 1) की सफलता का आनंद ले रहे हैं। प्रीक्वल कांतारा से भी ज्यादा पसंद की जा रही है और हर कोई ऋषभ के निर्देशन, लेखन और अभिनय की तारीफ कर रहा है।
ऋषभ शेट्टी कन्नड़ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता हैं। मगर उन्हें दुनियाभर में पॉपुलैरिटी साल 2022 में रिलीज हुई कांतारा से मिली। इसी साल कांतारा चैप्टर 1 आया जिसने भारत समेत दुनियाभर में कमाई से तबाही मचा दी है। फिल्म की जोरदार सफलता के बाद अभिनेता दुनिया के सबसे पुराने मंदिर में दर्शन करने गए।
दुनिया के सबसे पुराने मंदिर गए ऋषभ
ऋषभ शेट्ट इन दिनों फिल्म की सफलता का आनंद लेने के साथ-साथ प्रमोशन भी कर रहे हैं। वह देशभर के कई मंदिरों में जाकर आशीर्वाद लेते हुए नजर आए। अब वह बिहार के मंदिर में दर्शन करने गए। कांतारा चैप्टर 1 की सफलता के बाद ऋषभ शेट्टी बिहार के पटना में स्थित मुंडेश्वरी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। ऋषभ की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए नजर आ रहे हैं। वह ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 Worldwide Box Office: 'छावा' के पीछे हाथ धोकर पड़ी कांतारा, 'गदर 2' का पहले ही निकला दम
दुनिया का सबसे पुराना है मंदिर
बात करें मुंडेश्वरी मंदिर की तो यह बिहार के पटना में स्थित है। यह भारत के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है, जो लगभग 600 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। कहा जाता है कि इसका इतिहास 389 ईस्वी तक जाता है, जो इसे दुनिया के सबसे पुराने मौजूद मंदिरों में से एक बनाता है।
खबरें और भी
कांतारा चैप्टर 1 का कलेक्शन
2 अक्टूबर को कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज हुई कांतारा चैप्टर 1 दो हफ्ते के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जहां 500 करोड़ रुपये के ऊपर कारोबार कर लिया है, वहीं दुनियाभर में आंकड़ा 700 करोड़ के पार है।