Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    70th National Film Award: ऋषभ को 'कांतारा' के लिए मिलेगा बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, पत्नी ने एक्टर की उतारीं आरती

    Updated: Sun, 18 Aug 2024 11:47 AM (IST)

    70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों ने 16 अगस्त को कन्नड़ फिल्म उद्योग की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक कांतारा को उचित पहचान दी । कन्नड़ अभिनेता ऋषभ शेट् ...और पढ़ें

    ऋषभ शेट्टी और प्रगति शेट्टी (फोटो इंस्टाग्राम)
    ऋषभ शेट्टी और प्रगति शेट्टी (फोटो इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. इस बार होगा 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स
    2. 16 अगस्त 2024 को हुई थी घोषणा
    3. फिल्म कांतारा साल 2022 में हुई थी रिलीज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हर साल की तरह इस साल भी 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा 16 अगस्त, 2024 को की गई थी, जिसमें कर्नाटक फिल्म कांतारा ने बेस्ट एंटरटेनिंग फिल्म और बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया।

    इस उपलब्धि के बाद अभिनेता ऋषभ शेट्टी के फैंस और परिवार के बीच जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। पिछले तीन दिनों से सोशल मीडिया पर अभिनेता को ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। इस बीच एक्टर की पत्नी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह उनकी आरती उतारती नजर आ रही हैं।

    प्रगति शेट्टी ने यूं मनाया जश्न

    अभिनेता ऋषभ शेट्टी की वाइफ प्रगति शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने देर रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ऋषभ की आरती उतारती नजर आ रही हैं। पति के नेशनल फिल्म अवॉर्ड की जीत के बाद प्रगति बेहद खुश है और उन्होंने इसे बेहद खास अंदाज में इसे सेलिब्रेट किया है और कैप्शन में लिखा-  गर्व के साथ चांद पर। सिनेमा के प्रति उनके समर्पण और जुनून को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कड़ी मेहनत, देर रात और बलिदान वास्तव में सफल रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Pragathi Shetty (@pragathirishabshetty)

    यह भी पढ़ें- 'Kantara देख आज भी खड़े हो जाते हैं रोंगटे', Jr NTR और यश ने नेशनल अवॉर्ड पर Rishab Shetty को दी बधाई

    साल 2022 में आई थी फिल्म कांतारा

    बता दें, ऋषभ की फिल्म कांतारा साल 2022 में रिलीज हुई थी, जिसका प्रीक्वल कांतारा चैप्टर 1 जल्द ही रिलीज होने जा रहा है। इस फिल्म को पैन इंडिया में फैंस और क्रिटीक्स की खूब सराहना मिली थी। बता, दें इस फिल्म में  उन्होंने न केवल इस फिल्म में लीड रोल प्ले किया है बल्कि इसे डायरेक्ट भी किया है। 

    खबरें और भी

    अभिनेता ने फैंस का जताया आभार

    बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने के बाद अभिनेता ऋषभ शेट्टी काफी खुश हैं और उन्होंने अपनी खुशी बीते दिनों सोशल मीडिया पर भी साझा की थी। एक्टर ने लिखा था  'मैं कंतारा के लिए इस राष्ट्रीय पुरस्कार के सम्मान से वास्तव में बहुत खुश हूं। मैं इस फिल्म का हिस्सा रहे सभी लोगों, कलाकारों, तकनीशियनों और स्पेशल रूप से होम्बले फिल्म्स की टीम का दिल से आभार व्यक्त करता हूं'।

    यह भी पढ़ें- 70th National Film Awards: विनर्स लिस्ट में दक्षिण का दबदबा, बॉलीवुड की 3 फिल्मों ने जीते 8 अवॉर्ड्स