Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rishi Kapoor की Birth Anniversary पर उन्हें याद कर इमोशनल हुईं नीतू, रिद्धिमा बोलीं - आपके जैसी है Raha

    Updated: Wed, 04 Sep 2024 02:03 PM (IST)

    ऋषि कपूर की आज बर्थ एनिवर्सरी है। आज अगर एक्टर जिंदा होते तो वो 72 साल के हो गए होते। ऋषि को जन्मदिन विश करते हुए उनकी पत्नी नीतू और बेटी रिद्धिमा ने ...और पढ़ें

    ऋषि कपूर, राहा को गोद में लिए हुए
    ऋषि कपूर, राहा को गोद में लिए हुए

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनका परिवार उन्हें याद करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है। ऋषि कपूर की आज 72वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर और पत्नी नीतू उन्हें याद करके इमोशनल हो गईं। नीतू ने इंस्टाग्राम पर ऋषि कपूर के जन्मदिन की एक पुरानी फोटो शेयर की।

    नीतू ने किया ऋषि कपूर को याद

    फोटो में ऋषि कपूर कैंडल्स पर फूंक मारते नजर आ रहे हैं। कैप्शन में नीतू ने लिखा- 'आपकी याद में। आज आप होते तो 72 साल के हो गए होते।' इसके अलावा नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में ऋषि कपूर के साथ कई पुरानी तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में लोगों ने अपने प्यारे चिंटू जी को बर्थडे विश किया है जिसे नीतू ने अपनी इंस्टा स्टोरी में रि पोस्ट किया है।

    यह भी पढ़ें: 'मेरा नाम जोकर' का कर्ज उतारने के लिए बनी थी फिल्म 'बॉबी', Rishi Kapoor की जगह ये सुपरस्टार था पहली पसंद

    रिद्धिमा ने शेयर की पुरानी तस्वीर

    वहीं ऋषि कपूर की बेटी और रणबीर की बहन रिद्धिमा ने भी सोशल मीडिया हैंडल पर अपने पिता के लिए एक प्यारा सा नोट लिखकर उनकी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने यह भी बताया कि आलिया और रणबीर की बेटी राहा कपूर मिनी ऋषि कपूर हैं।

    रिद्धिमा ने लिखा- हैप्पी बर्थडे पापा… काश आप यहां होते तो अपनी दोनों नाती-पोती के साथ अपना खास दिन मनाते। आपकी 'बांदरी' सैम (समायरा,रिद्धिमा की बेटी) बड़ी हो गई है और छोटी राहा सबसे प्यारी है। वह बिल्कुल आपकी तरह लगती है पापा। हमें जो यादें साझा करने को मिलीं, उन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगी। हम आपको बहुत याद करते हैं और आपके लिए हमारा प्यार हर गुजरते दिन के साथ और भी गहरा होता जा रहा है।

    खबरें और भी

    ऋषि कपूर की बेहतरीन फिल्में

    रिद्धिमा ने जो फोटो शेयर की है उसमें ऋषि कपूर अपनी पोती समायरा को गोद में लिए बैठे हैं। वह केक काटने से पहले मोमबत्तियों पर फूंक मार रहे हैं। बता दें कि ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। वह 67 साल के थे और कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। बॉबी, कभी-कभी, अमर अकबर एंथोनी, नसीब, प्रेम रोग, अग्निपथ, मुल्क, कपूर एंड संस आदि उनकी कुछ यादगार फिल्में हैं।

    यह भी पढ़ें: कॉलेज में गर्लफ्रेंड ने दिल तोड़ा तो देवदास बन गए थे Rishi Kapoor, ताज होटल में लोगों को बांटी फ्री ड्रिंक्स