Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Riteish Deshmukh की फिल्म के डांसर की नदी में डूबने से हुई मौत, दो दिन बाद मिला शव

    Updated: Thu, 24 Apr 2025 05:24 PM (IST)

    Riteish Deshmukh Film Dancer Death रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी की शूटिंग पर एक बड़ा हादसा हुआ। इसकी वजह से मूवी के एक डांसर की नदी में डूबने से ...और पढ़ें

    रितेश देशमुख की फिल्म के डांसर की हुई मौत (Photo Credit- Instagram)
    रितेश देशमुख की फिल्म के डांसर की हुई मौत (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. रितेश देशमुख की फिल्म के डांसर के साथ हादसा
    2. नदी में डूबने से हुई डांसर की मौत
    3. दो दिन बाद मिला डांसर का शव

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता और निर्देशक रितेश देशमुख इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। इन दिनों वह राजा शिवाजी फिल्म की शूटिंग पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म पर काम करने वाले एक 26 वर्षीय डांसर की कृष्णा नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा गाने की शूटिंग पूरी होने के बाद हुआ है। 

    समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की फिल्म में काम करने वाले डांसर की पहचान सौरभ शर्मा के रूप में हुई है। गुरुवार की सुबह उनका शव मिला। बता दें कि दो दिन पहले से वह लापता बताए जा रहे थे। 

    कहां हुई डांसर की मौत?

    रिपोर्ट के मुताबिक, रितेश की फिल्म में काम करने वाले डांसर (Riteish Deshmukh Film Dancer Death) के साथ यह घटना मंगलवार शाम को संगम महुली गांव में हुई, जो सतारा जिले में कृष्णा नदी के पास स्थित है और मुंबई से करीब 250 किलोमीटर दूर है। फिल्म 'राजा शिवाजी' की शूटिंग भी वहीं चल रही थी।

    Photo Credit- IMDb

    ये भी पढ़ें- Raid 2: अजय देवगन ने तोड़ी चुप्पी, इलियाना की जगह Vaani Kapoor क्यों बनी नई लीड?

    गाने की शूटिंग खत्म होने के बाद, सौरभ शर्मा हाथ धोने के लिए नदी के पास गया था, क्योंकि उनके हाथों पर रंग लग गया था। हाथ साफ करने के बाद वह नहाने के लिए पानी की गहराई में उतर गया, लेकिन नदी की तेज धारा के कारण वह पानी में बह गया। शर्मा के गायब होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस और आपदा प्रबंधन के स्थानीय संगठन ने मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू की।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)

    राजा शिवाजी फिल्म की डिटेल्स 

    रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' मूवी के बारे में बता दें कि यह एक मराठी और हिंदी में बनाई जाने वाली फिल्म है। बता दें कि यह फिल्म महाना मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित होगी। इसमें निर्देशक और लीड एक्टर की जिम्मेदारी रितेश देशमुख निभा रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- Bollywood News: मस्ती 4 में एक बार फिर दिखेगी विवेक, रितेश और आफताब की तिकड़ी; मिलाप जावेरी के हाथ में होगा निर्देशन