Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Badlapur में 4 साल की बच्चियों के यौन उत्पीड़न पर फूटा रितेश देशमुख का गुस्सा, बोले- 'मैं भी एक पिता हूं'

    Updated: Tue, 20 Aug 2024 07:54 PM (IST)

    बदलापुर में हुआ यौन उत्पीड़न का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र के थाने जिला के स्कूल में दो बच्चियों के साथ हुई इस घटना को लेकर देशभर मे ...और पढ़ें

    बदलापुर घटना पर भड़के रितेश देशमुख, (X Image)
    बदलापुर घटना पर भड़के रितेश देशमुख, (X Image)

    HighLights

    1. बदलापुर घटना पर देशभर में दिखा गुस्सा
    2. रितेश ने ट्वीट कर जाहिर की नाराजगी
    3. आरोपी को सख्त सजा देने की मांग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर देशभर में रोष व्यक्त किया जा रहा है। इस बीच महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में चार साल की दो बच्चियों के साथ स्कूल के सफाईकर्मी द्वारा दुष्कर्म के केस ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है।

    इसको लेकर बदलापुर में मंगलवार को दिनभर बवाल होता रहा। दोषी को कड़े दंड की मांग करते हुए लोगों ने प्रदर्शन किया। इस घृणित घटना पर बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने अपनी गुस्सा जाहिर किया है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

    रितेश ने की सख्त सजा की मांग

    रितेश देशमुख ने एक्स पर की गई पोस्ट में लिखा, "एक पिता के तौर पर मैं इस घटना से बेहद दुखी, क्रोधित और आहत हूं!! दो 4 साल की बच्चियों के साथ स्कूल के पुरुष सफाईकर्मी ने यौन उत्पीड़न किया। स्कूल बच्चों के लिए उनके घरों की तरह सुरक्षित जगह होनी चाहिए। इस राक्षस को सबसे कठोर सजा मिलनी चाहिए। छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपने समय में दोषियों को उनके कृत्य के अनुसार सजा दी थी- चौरंग- हमें इन कानूनों को फिर से लागू करने की जरूरत है।"

    यह भी पढ़ें- 'पिल' से फार्मा कंपनी के धंधे की पोल खोल रहे Riteish Deshmukh, कहा- कुछ दवाओं को खाने के बाद जो भुगतना पड़ता है...

    वायरल हुआ रितेश का ट्वीट

    महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले में आरोपी सफाईकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। जनता में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और दोषी को सख्त सजा देने की मांग तेज हो रही है। ऐसे में रितेश देशमुख का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्टर के इस ट्वीट पर लोग उनकी बात पर सहमति जताते हुए स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार के साथ Housefull 5 में कॉमेडी का तड़का लगाएगा ये सुपरस्टार, साजिद नाडियाडवाला ने कन्फर्म की एंट्री