Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Who Is This Uncle? इंटरनेशनल स्टेज पर Shah Rukh Khan की किसने की बेइज्जती, इंटरनेट पर मचा हंगामा!

    Updated: Tue, 20 Jan 2026 06:31 PM (IST)

    Shah Rukh Khan भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों में अपनी अलग पहचान रखते हैं। वे इंडिया के साथ-साथ एक बड़े इंटरनेशनल सेलेब्रिटी भी हैं। लेकिन अगर कोई ये ...और पढ़ें

    टर्किश एक्ट्रेस ने शाह रुख को बुलाया अंकल

    टर्किश एक्ट्रेस ने शाह रुख को बुलाया अंकल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियाद में जॉय अवार्ड्स 2026 में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना दिया है, सितारों से भरे समारोह की कई तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं। एक्टर एक अवॉर्ड प्रदान करने के लिए इवेंट में शामिल हुए, लेकिन एक क्लिप वायरल हुई जिसने 'किंग खान' के फैंस का ध्यान आकर्षित कर लिया।

    शाह रुख खान को बुलाया अंकल

    Viral Video में दर्शकों के बीच बैठी टर्किश अभिनेत्री हांडे एर्सेल को अपने फोन पर एक मूमेंट रिकॉर्ड करते हुए दिखाया गया है जब शाहरुख मिस्र की अभिनेत्री अमीना खलील के साथ मंच पर खड़े थे। क्लिप को SRK फैन पेजों और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर शेयर किया गया था, जिसमें कई यूजर्स ने लिखा कि एर्सेल सीक्रेटली शाह रुख खान को कैप्चर कर रही हैं और लोगों ने उन्हें शाह रुख खान की बड़ी 'फैन गर्ल' बता दिया।

    यह भी पढ़ें- इस गाने में Shah Rukh Khan ने निभाए 5 सुपरस्टार्स के किरदार, 18 साल पुराने मास्टरपीस को मिले 83 मिलियन व्यूज

    लेकिन जैसे यह वीडियो हांडे एर्सेल के पास पहुंचा उन्होंने फिर से एक स्टोरी लगाकर इस पर अपना रिएक्शन दिया और लिखा, 'कौन हैं ये अंकल, मैं सिर्फ अपनी दोस्त अमीना खलील को रिकॉर्ड कर रही थी, मैं उनकी फैन नहीं हूं। कृपया झूठी जानकारी फैलाना बंद करें'।

    shah rukh 11

    बॉलीवुड में काम करने की थी इच्छा

    हांडे एर्सेल ने पहले कभी भारतीय सिनेमा की तारीफ की थी और बॉलीवुड में काम करने की इच्छा व्यक्त की थी। हालांकि अब शाह रुख खान के फैंस तो थोड़ा बुरा तो लगा ही है क्योंकि सऊदी में शाह रुख की तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

    खबरें और भी

     

    वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख सुहाना खान के साथ अपकमिंग फिल्म किंग में नजर आएंगे। जिसमें दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसकी रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है।

    यह भी पढ़ें- 'मैं हूं ना' वाला जादू बिखेरेंगी फराह खान, क्या Youtube के पैसों से बनेगी Shah Rukh Khan की अगली फिल्म?