Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rocky Aur Rani BTS Video: धर्मेंद्र के साथ रणवीर सिंह बैठे आए नजर, जया बच्चन का लुक भी हुआ लीक

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 24 May 2023 03:53 PM (IST)

    Rocky Aur Rani BTS Video रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें कई कलाकारों को देखा जा सकता है। व ...और पढ़ें

    Rocky Aur Rani BTS Video, Rocky Aur Rani first look
    Rocky Aur Rani BTS Video, Rocky Aur Rani first look

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rocky Aur Rani BTS Video: आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, धर्मेंद्र शबाना आजमी, जया बच्चन की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि उनकी आगामी फिल्म का फर्स्ट लुक गुरुवार 25 जनवरी को जारी किया जाएगा।

    करण जौहर का जन्मदिन कब है?

    गौरतलब है कि करण जौहर अपना 51वां जन्मदिन गुरुवार को मनाएंगे। बुधवार को उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि फिल्म इंडस्ट्री में उनके 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। करण जौहर द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, माई नेम इज खान और ए दिल है मुश्किल के भी वीडियोज नजर आ रहे हैं। इसके साथ करण जौहर ने एक नोट भी लिखा है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 25 वर्ष पूरे होने पर फैंस और दोस्तों का आभार व्यक्त किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का फर्स्ट लुक कब आएगा?

    बीटीएस वीडियो में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का सेट देखा जा सकता है। जहां, आलिया भट्ट के चेहरे पर मुस्कान है। वहीं, रणवीर सिंह मस्ती करते नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र और जया बच्चन एक-दूसरे के बगल में बैठे हुए हैं। रणवीर सिंह धर्मेंद्र के हाथों को चूमते हुए नजर आ रहे हैं। जया बच्चन एथेनिक वियर पहने हुए हैं। शबाना आजमी करण जौहर के पीछे खड़ी है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Guneet Monga Kapoor (@guneetmonga)

    करण जौहर ने किस फिल्म से बतौर निर्देशक किया था डेब्यू?

    करण जौहर ने बतौर निर्देशक डेब्यू फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से किया है। 7 वर्षों के बाद वह एक बार फिर निर्देशक की कुर्सी पर वापस लौटे हैं। उन्होंने एक एक्शन फिल्म की घोषणा की है। करण जौहर ने बॉलीवुड में कई सफल फिल्मों का निर्देशन किया है। वहीं, उन्होंने कई असफल फिल्में भी बनाई है। उनकी फिल्मों में कई बार नए कलाकारों को देखा जाता है। इसके चलते उनपर स्टार किड्स को बढ़ावा देने का आरोप भी लगता रहा है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

    करण जौहर किन फिल्मों में कर चुके हैं निर्देशन?

    करण जौहर कई फिल्मों में निर्देशन कर चुके हैं। इनमें कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार कर चुकी है।