Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rocketry The Nambi Effect: ऑस्कर नॉमिनेशन 2023 के लिए करेगी दो-दो हाथ, अचंभित आर माधवन की खुशी का ठिकाना नहीं

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 11 Jan 2023 02:40 PM (IST)

    Rocketry The Nambi Effect फिल्म अभिनेता आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट ऑस्कर 2023 जीत सकती है। इस फिल्म को ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेशन करने क ...और पढ़ें

    Rocketry The Nambi Effect: रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट ऑस्कर 2023 के लिए बड़ी खबर आई है।
    Rocketry The Nambi Effect: रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट ऑस्कर 2023 के लिए बड़ी खबर आई है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rocketry The Nambi Effect: आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट ऑस्कर नॉमिनेशन 2023 के लिए एलिजिबल हो गई है। अब इस खबर के बाद आर माधवन की खुशी का ठिकाना नहीं है। उनकी फिल्म रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट 2022 की बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। 

    रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट ऑस्कर 2023 के लिए क्वालीफाई कर गई है

    अब इस फिल्म ने एक नया लैंडमार्क स्थापित किया है। यह फिल्म ऑस्कर 2023 के लॉन्गलिस्ट में सिलेक्ट की गई है। इसके चलते रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट ऑस्कर 2023 के लिए क्वालीफाई कर गई है। आर माधवन की फिल्म को द कश्मीर फाइल्स, कांतारा, गंगूबाई काठियावाड़ी, विक्रांत रोणा और इराविन निजहाल के साथ सिलेक्ट किया गया है। आर माधवन अपनी फिल्म की इस उपलब्धि को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा है, 'यह फिल्म अभी भी मुझे कुछ न कुछ दे रही है। यह यात्रा मेरे लिए बहुत खास थी और मैं इस समय खुशी से फूला नहीं समा रहा हूं। पहले तो इसे पूरी दुनिया से प्यार मिला। नंबी सर को काफी पहचान मिली जो कि वे काफी डिजर्व करते थे। मेरे डायरेक्शनल डेब्यू पर मुझे इतना मिला है। मेरे लिए यह उत्साहित करने वाला है।'

    यह भी पढ़ें: Naatu Naatu के Golden Globes 2023 जीतने पर रिहाना ने RRR की टीम को फ्लाइंग किस देते हुए दी बधाई, देखें वीडियो

    ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेशन मिलने पर आर माधवन बहुत उत्साहित है

    ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेशन मिलने पर उन्होंने कहा, 'मैं सभी का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। मैं बहुत उत्साहित हूं। रॉकेट्री की पूरी टीम इस नॉमिनेशन प्रक्रिया को जीतने का पूरा प्रयास करेगी बाकी सब भगवान के ऊपर हैं। यह मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है। इस समय मैं बहुत ही भावुक हुआ जा रहा हूं।'

    यह भी पढ़ें: RRR की की फैन हुईं हॉलीवुड एक्ट्रेस जेसिका चैस्टेन, जीरो डार्क थर्टी व इंटरस्टेलर में आ चुकी हैं नजर

    रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट नंबी नारायणन की बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म थी

    गौरतलब है कि रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट का निर्देशन, निर्माण और फिल्म में अभिनय आर माधवन ने किया था। यह भारत के वैज्ञानिक नंबी नारायणन की बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 9.3 की रेटिंग मिली हुई है। इस फिल्म ने ओटीटी पर भी काफी अच्छा परफॉर्म किया है। यह फिल्म पिछले वर्ष 26 जुलाई को रिलीज हुई थी।

    खबरें और भी