Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Adipurush के साथ होगा 'रॉकी और रानी की कहानी' का टीजर अटैच, ज्यादा लोगों तक पहुंचने की निर्माता की कोशिश

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Mon, 12 Jun 2023 05:33 PM (IST)

    Adipurush Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर फिल्म आदिपुरुष के साथ जोड़ा जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन करण जौह ...और पढ़ें

    Adipurush Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani
    Adipurush Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani

    नई दिल्ली, जेएनएन। Adipurush Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर प्रभास की फिल्म आदिपुरुष के साथ जोड़ा जाएगा। इसके पीछे निर्माता ऐसा कर दर्शकों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। ताकि इसका लाभ फिल्म को हो सके। 

    रणवीर सिंह और आलिया भट्ट जल्द किस फिल्म में साथ नजर आएंगे?

    अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट जल्द फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। इसका निर्देशन करन जौहर ने किया है। दोनों एक-दूसरे के साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अगले महीने रिलीज होने वाली है। फिल्म का टीजर भी इसी सप्ताह में जारी किया जाएगा। अब खबर आई है कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष के साथ जोड़ा जाएगा।

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का निर्देशन किसने किया है?

    सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने इसके पहले 1 मिनट 19 सेकंड का टीजर को सर्टिफाई कर चुका है। हालांकि, नये टीजर के रिलीज डेट की अभी घोषणा नहीं की गई है लेकिन यह 16 जून के आसपास ही होगा। जब आदिपुरुष सिनेमाघरों में दिखाई जा रही होगी। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी करण जौहर के निर्देशन में बनी है।

    करण जौहर कितने वर्षों के बाद फिर से निर्देशक की कुर्सी पर वापस लौटे हैं?

    करण जौहर 7 वर्षों के बाद एक बार फिर निर्देशक की कुर्सी पर वापस लौटे हैं। यह फिल्म एक फैमिली ड्रामा है। इसमें जया बच्चन और धर्मेंद्र भी नजर आएंगे। इसके पहले, करण जौहर ने फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर एक भावुक नोट भी लिखा था। उन्होंने लिखा था,

    खबरें और भी

    "7 वर्ष हो गए थे। मैंने कोई फिल्म डायरेक्ट नहीं की थी। मैं इसे बहुत मिस कर रहा था। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी मेरे लिए एक रियल लाइफ फैमिली की तरह है। मुझे बहुत अच्छी टीम मिली थी। मेरे लिए अलविदा कहना सरल नहीं था। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं।"

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। करण जौहर ने इसके पहले भी कई फिल्मों का निर्माण भी किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड करती हैं।