Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani: आलिया भट्ट देसी तो फंकी लुक में नजर आए रणवीर सिंह, फिल्म का फर्स्ट लुक जारी

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 25 May 2023 10:58 AM (IST)

    Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani First Look Out रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बीते साल से खबरों में बनी हुई है। अब डायरेक्टर करण जौहर ने अपने बर्थडे पर फि ...और पढ़ें

    Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani First Look Out, Instagram
    Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani First Look Out, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani First Look Out: आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। अब डायरेक्टर करण जौहर ने 25 मई को अपने बर्थडे के मौके पर फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है।

    क्या लीक हुआ वीडियो ?

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की अपडेट का फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। इस बीच शूटिंग के कुछ वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर लीक हुए थे, जिन्होंने लोगों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया।

    कितने साल के हुए करण जौहर ?

    करण जौहर पिछले काफी सालों से डायरेक्शन की कुर्सी से दूरी बनाए हुए थे, लेकिन रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए उन्होंने एक बार फिर वापसी की। अब करण ने अपने 51वें बर्थडे के मौके पर फिल्म से आलिया भट्ट और रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक रिवील किया है।

    कैसा है रणवीर का लुक ?

    करण जौहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की कई तस्वीरें शेयर की है। इनमें आलिया लगभग सभी फोटो में साड़ी में नजर आ रही हैं। वहीं, रणवीर सिंह वेस्टर्न और फंकी लुक में दिखाई दे रहे हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

    आलिया के लुक में क्या है नया ?

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से सामने आए दोनों के लुक को देखकर लग रहा है कि फिल्म में आलिया देसी गर्ल तो रणवीर बैड बॉय की इमेज में नजर आएंगे। फिल्म में एक्ट्रेस रानी और एक्टर रॉकी का किरदार निभा रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

    कौन-कौन है फिल्म में शामिल ?

    करण जौहर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के साथ लगभग सात सालों बाद डायरेक्शन की फील्ड पर वापस लौटे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम किरदार में शामिल हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

    किसी दिन रिलीज होगी फिल्म ?

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने मिलकर लिखा है। फिल्म इस साल 28 जुलाई को रिलीज होगी।