Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Alia Bhatt: 'मेरा खून गुजराती है', RRKPK के प्रमोशन में आलिया पर चढ़ा गुजराती खुमार, रणवीर सिंह ने की खिंचाई

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 18 Jul 2023 01:41 PM (GMT+05:30)

    Alia Bhatt Ranveer Singh Starrer Rocky Aur Rani Kii Prem आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी कुछ दिनों बाद थिएटर्स में दस्तक ...और पढ़ें

    Alia Bhatt, Ranveer Singh Starrer Rocky Aur Rani Kii Prem, Twitter
    Alia Bhatt, Ranveer Singh Starrer Rocky Aur Rani Kii Prem, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Bhatt, Ranveer Singh Starrer Rocky Aur Rani Kii Prem: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। दोनों हाल ही में गुजरात पहुंचे। जहां, आलिया भट्ट ने खुद को गुजराती बताया तो वहीं, रणवीर सिंह उन्हें चिढ़ाते हुए दिखे।

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट जोर-शोर से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। उन्होंने प्रमोशन की शुरुआत गुजरात से की। जहां, से दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

    आलिया का खून है गुजराती

    वीडियो में आलिया भट्ट अपने फैंस से बात करते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि उनका खून गुजराती है। वो पहले भी गुजरात आना चाहती थीं, जब उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी रिलीज हुई थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया था, जिसका उन्हें मलाल भी है।

    रणवीर सिंह ने की खिंचाई

    इस पर पास में खड़े रणवीर सिंह भी मौके का फायदा उठाया। उन्होंने आलिया भट्ट को चिढ़ाते हुए पीछे मुड़कर हाथ जोड़ते हुए उनका गंगूबाई से पॉपुलर पोज किया। इस पर आलिया की हंसी छूट गई और उन्होंने रणवीर को रुक जाने के लिए कहा।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    गली ब्वॉय में मचाई थी धूम

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के पहले आलिया भट्ट और रणवीर सिंह साल 2019 में आई फिल्म गली ब्वॉय में साथ नजर आए थे। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को पसंद किया गया था। गली ब्वॉय के लिए दोनों बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था।

    कब रिलीज होगी फिल्म ?

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की बात करें तो ये 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। करण जौहर के डायरेक्शन में बनी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एक फैमिली ड्रामा फिल्म है।

    कैमियो की है चर्चा

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के कैमियो को लेकर भी काफी चर्चा है। कथित तौर पर फिल्म में अनन्या पांडे, सारा अली खान और जान्हवी कपूर कैमियो करते हुए नजर आ सकती हैं।