Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani' के सेट पर रणवीर सिंह ने दी करण जौहर को मसाज, आलिया भट्ट का फिसला पैर

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 09 Jul 2023 12:18 PM (IST)

    रणवीर सिंह फिल्म सर्कस के बाद एक बार फिर अपना मैजिक चलाने के लिए तैयार हैं। वहीं मां बनने के बाद रॉकी और रानी की प्रेम कहानी आलिया भट्ट की पहली मूवी ह ...और पढ़ें

    Still Images of Alia Bhatt, Ranveer Singh and Karan Johar from RRKPK Set
    Still Images of Alia Bhatt, Ranveer Singh and Karan Johar from RRKPK Set

    HighLights

    1. 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' है इस महीने की अपकमिंग रिलीज फिल्म
    2. फिल्म के सेट से सामने आया बीटीएस वीडियो
    3. रणवीर सिंह ने की मस्ती

    नई दिल्ली, जेएनएन। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का सोशल मीडिया पर बज बना है। 'गली ब्वॉय' के बाद यह दूसरी बार है जब रणवीर-आलिया स्क्रीन स्पेस शेयर करते देखे जाएंगेयह फिल्म करण जौहर के लिए बहुत स्पेशल है। इसके जरिये पूरे सात साल बाद वह निर्देशक बनकर लोगों के बीच लौटे हैं।

    'रॉकी और रानी...' के सोशल मीडिया प्रमोशन्स की शुरुआत हो चुकी है। इस बीच फिल्म का नया बीटीएस क्लिप सामने आया है।

    बर्फीली हवाओं में 'रॉकी और रानी...' की शूटिंग

    करण जौहर की फिल्मों में एक्ट्रेस बर्फीली हवाओं के बीच शिफॉन साड़ी में हीरो से रोमांस करती नजर आ ही जाती हैं। इस फिल्म में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। 'तुम क्या मिले' में इसकी झलक तो देखने को मिल ही गई। सामने आए बीटीएस वीडियो में आलिया शिफॉन की साड़ी पहने बर्फ पर फिसलती नजर आईं, तो रणवीर सिंह क्रू मेंबर्स को मसाज देते दिखाई दिए।

    रणवीर ने की करण-वैभवी की सेवा

    धर्मा प्रोडक्शन्स के ऑफिशियल ट्विटर पेज पर फिल्म के कुछ अनदेखे पलों को शेयर किया गया है। फिल्म बनाने में मेहनत के साथ ही करण जौहर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और सभी ने मस्ती भी की। वीडियो में देखा जा सकता है करण'डिस्को दीवाने' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद एक क्लिप आती है, जिसमें वैभवी मर्चेंट इंस्ट्रक्शन्स दे रही हैं, और रणवीर उनके कंधे पर मसाज। ऐसे ही रणवीर ने करण की भी सेवा की है।

    गौरतलब है कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बतौर निर्देशक करण जौहर की कमबैक फिल्म है। उनकी आखिरी निर्देशित मूवी 'ऐ दिल है मुश्किल' थी। फिल्म 28 जुलाई को रिलीज हो रही है। इसी साल करण को इंडस्ट्री में 25 साल पूरे हो जाएंगे

    खबरें और भी