Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Alia Bhatt- Ranveer Singh को करण जौहर ने बताया नए शाह रुख और कजोल, लोगों ने सोशल मीडिया पर कर दिया ट्रोल

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 30 Jun 2023 01:44 PM (IST)

    Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Director Karan Johar रॉकी और रानी की प्रेम कहानी चर्चा में बनी हुई है। इसके साथ ही फिल्म के लीड आलिया भट्ट और रणवीर सि ...और पढ़ें

    Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Director Karan Johar, Instagram
    Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Director Karan Johar, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Director Karan Johar: आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की आगामी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम की कहानी चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। इसके बाद रॉकी और रानी की प्रेम की कहानी का पहला गाना तुम क्या मिले रिलीज हुआ है।

    गाने में आलिया और रणवीर के लुक की चर्चा हुई। रॉकी और रानी की प्रेम की कहानी के डायरेक्टर करण जौहर ने अब रणवीर और आलिया की जोड़ी को बॉलीवुड के अगले शाह रुख और काजोल बताया।

    क्या बोले करण जौहर ? 

    करण जौहर ने राजीव मसंद को दिए एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी की तारीफ की। उन्होंने कहा, "जब आलिया और रणवीर कैमरे के सामने आते है, आपको उनकी केमिस्ट्री दिखाई देगी, क्योंकि दोनों क्लोज फ्रेंड्स हैं। उनकी दोस्ती उनके बीच केमिस्ट्री क्रिएट करती है।"

    बयानबाजी पड़ी भारी

    करण जौहर की ये सोच कुछ लोग को सही नहीं लगी और वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। करण के इंटरव्यू का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लोगों ने उन्हें रेडिट पर ट्रोल कर दिया और कहा कि उनकी गलतफहमी हद पार कर चुकी है।

    क्या बोले लोग ?

    यूजर्स ने करण जौहर के उनके बयान को आड़े हाथों लिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा,  "वे अजय- काजोल भी नहीं हैं।" एक अन्य ने लिखा, "उन्होंने खुद उन्हें (शाह रुख- काजोल) को कई बार डायरेक्ट किया और फिर भी ये बेवकूफी भरी बातें कर रहे हैं, क्यों KJO क्यों।"

    खबरें और भी

    Delusion at peak kjo

    by u/freespirit76758 in BollyBlindsNGossip

    नाराज हुए शाह रुख- काजोल के फैंस

    एक और यूजर ने लिखा, "वह उन दो लोगों का अपमान कर रहे हैं जिन्होंने उन्हें करियर दिया है।" एक ने कमेंट किया, "करण जौहर को वो चाय पीना बंद कर देना चाहिए जो वह आजकल पी रहे हैं।"

    कब रिलीज होगी फिल्म ?

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की बात करें तो फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी अहम किरदारों में हैं। ये एक रोमांस और ड्रामा फिल्म है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।