Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Teaser: प्यार की कहानी का फिर आया दौर, इस दिन सामने आएगा टीजर

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 19 Jun 2023 10:18 PM (IST)

    Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Teaser माय नेम इज खान के बाद एक बार फिर से करण जौहर निर्देशक की कुर्सी संभालने की तैयारी कर चुके हैं। उनकी फिल्म रॉकी ...और पढ़ें

    Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Teaser Out on 20th June Alia Bhatt Ranveer Singh and Karan Johar/Instagram
    Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Teaser Out on 20th June Alia Bhatt Ranveer Singh and Karan Johar/Instagram

    HighLights

    1. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का इस दिन रिलीज होगा टीजर
    2. सालों बाद करण जौहर संभालेंगे निर्देशक की कुर्सी
    3. आलिया-रणवीर की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Teaser: एक्शन और सस्पेंस के दौर में करण जौहर एक बार फिर से रोमांटिक एरा लेकर लौट रहे हैं। कई सालों बाद आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ वह एक बार फिर से निर्देशक की कुर्सी संभालते हुए नजर आएंगे।

    इस फिल्म के कुछ पोस्टर्स बीते महीने ही रिलीज किये गए, इस के साथ ही मेकर्स ने रॉकी और रानी के परिवार से भी फैंस को इंट्रोड्यूस करवाया। ये फिल्म अगले महीने 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, अब उससे पहले करण जौहर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि फिल्म का टीजर कब ऑडियंस के सामने आएगा।

    इस दिन रिलीज होगा 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर'

    करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्टर शेयर किया, जिसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह गर्भा लुक में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करने के साथ ही निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने ये भी बताया कि फिल्म का टीजर 20 जून 2023 को रिलीज होगा।

    करण ने कैप्शन में लिखा, "ये प्यार के एक युग की शुरुआत है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का कल टीजर आउट होगा। आप अभी से अपना अलार्म सेट कर लीजिये"। इस पोस्ट में करण ने फिल्म की रिलीज डेट भी लिखी।

    खबरें और भी

    टीजर रिलीज की घोषणा सुन ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

    आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की आगामी फिल्म के टीजर रिलीज की घोषणा सुनने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "हम एक बार फिर से पास्ट को लिख रहे हैं और फ्यूचर के लिए एक नई कहानी तैयार कर रहे हैं।

    इतिहास इस बात का गवाह है कि करण ने जो भी लव स्टोरीज लिखी हैं, उसका असर ग्लोबल लेवल पर युवा जनरेशन पर पड़ा है। इस एरा के लिए और इतिहास देखते हुए, मैं इस टीजर के लिए काफी एक्साइटेड हूं"। दूसरे यूजर ने लिखा, "कल का इंतजार नहीं कर सकता हूं"। हांलाकि, इस बीच कई यूजर्स ऐसे भी हैं, जो अभी से करन जौहर की फिल्म को फ्लॉप बता रहे हैं।