Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RRKPK Twitter Review: रणवीर-आलिया के रोमांस के जादू में डूबे दर्शक? टिकट खरीदने से पहले पढ़ें ट्विटर रिव्यू

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 28 Jul 2023 01:41 PM (IST)

    RRKPK Twitter Review रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को देखने का इंतजार फाइनली खत्म हुआ। 28 जुलाई 2023 को ये फिल्म फाइन ...और पढ़ें

    Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Twitter Review Fans Love Alia Bhatt Ranveer Singh Chemistry in Karan Johar Film/Instagram
    Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Twitter Review Fans Love Alia Bhatt Ranveer Singh Chemistry in Karan Johar Film/Instagram

    HighLights

    1. दर्शकों के हाथ में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की किस्मत
    2. ट्विटर पर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को मिली ऐसी प्रतिक्रिया
    3. लोगों को कैसी लगी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

    नई दिल्ली, जेएनएन। RRKPK Twitter Review: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फाइनली सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म में इन दोनों सितारों के अलावा दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम भूमिका में हैं।

    इस फिल्म के साथ करण जौहर ने 7 साल बाद निर्देशन में वापसी की है। इस फिल्म का जब पोस्टर, टीजर और ट्रेलर रिलीज हुआ था, तो लोगों के जहन में 90 के दशक की यादें ताजा हो गई थी।

    अब रणवीर-आलिया की ये फिल्म दर्शकों के हाथों में सौंपी जा चुकी है और अगर आप वीकेंड पर इस फिल्म को देखने का मन बना रहे हैं, तो उससे पहले यहां पर पढ़ें रणवीर-आलिया की फिल्म का पूरा रिव्यू।

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पर ये है दर्शकों की राय

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दर्शक 'गली ब्वॉय' के बाद दूसरी बार दर्शक रणवीर- आलिया की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देख रहे हैं। इस फिल्म में दोनों की रोमांटिक लव स्टोरी और परिवार के बीच के फर्क को दर्शाया गया है। कुछ लोगों को ये लग रहा है कि करण जौहर फिल्म के साथ एक बार फिर उसी रोमांटिक 90 के दौर में वापस ऑडियंस को ले आए हैं, तो कुछ लोग फिल्म को एवरेज बताते हुए वन टाइम वॉच कह रहे हैं।

    एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "इस फिल्म के बारे में कहने के लिए मेरे पास बहुत कुछ है। ये मूवी कभी खुशी कभी गम कैसी नहीं है, बल्कि एक फ्रेश ड्रामा है। ये रॉकी और रानी की प्रेम कहानी है। इस फिल्म में हंसी, रोना, मसाला सब कुछ है। बहुत टाइम के बाद मेरा दिल खुश हुआ है"।

    खबरें और भी

    रणवीर-आलिया से ज्यादा लोगों को पसंद आई इन एक्टर्स की एक्टिंग

    दूसरे यूजर ने लिखा, "अभी फिल्म का इंटरवल हुआ है, लेकिन उससे पहले ही मुझे रणवीर सिंह से प्यार हो गया है। मैं आलिया भट्ट के लिए मूवी देखने आई थी, लेकिन रणवीर सिंह फिल्म में छा गए हैं। आलिया फिल्म में बेहद खूबसूरत लग रही हैं"।

    अन्य यूजर ने लिखा, "मॉडर्न कांसेप्ट के साथ बॉलीवुड का पुराना एरा वापिस आ गया है। क्या शानदार मूवी है, फिल्म को देखकर मेरी भावनाएं उमड़ पड़ी थीं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी आपकी आंखों को स्क्रीन से हटने नहीं देगी"।

    हालांकि एक यूजर को करण जौहर की फिल्म तो पसंद नहीं आई, लेकिन उसमें जया बच्चन की एक्टिंग को उन्होंने जरूर पसंद किया। यूजर ने लिखा, "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी करण जौहर के करियर की सबसे वीक फिल्म है। रणवीर और आलिया ने एवरेज परफॉर्मेंस दिया है। सिर्फ जया बच्चन और शबाना आजमी ने अच्छा काम किया है"।

    पहले दिन पर इतनी कमाई की उम्मीद

    आपको बता दें कि इस फिल्म की एडवांस बुकिंग में गुरुवार तक 40 हजार टिकट बिकी थी। उम्मीद की जा रही है कि करण जौहर के निर्देशन में बनी ये फिल्म पहले दिन पर 14 से 15 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है।