Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani का पोस्टर आते ही रणबीर की 'तू झूठी मैं मक्कार' हुई ट्रेंड, जानिए क्या है वजह

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 25 May 2023 02:45 PM (IST)

    Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani का हाल ही में पोस्टर रिलीज किया गया। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म का पहला पोस्टर आउट होते ही रणबीर कपूर की फिल्म त ...और पढ़ें

    Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani Ranbir Kapoor Old Film Tu Jhuthi Main Makkaar Trends/Instagram
    Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani Ranbir Kapoor Old Film Tu Jhuthi Main Makkaar Trends/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani: आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के कई पोस्टर्स सामने आए। अपने 51वें जन्मदिन पर करण जौहर ने 'रॉकी और रानी के फन और रोमांटिक पोस्टर्स शेयर करने के साथ ही उनके परिवार के सदस्यों के भी पोस्टर्स रिलीज किये।

    इस फिल्म से करण जौहर सालों बाद निर्देशन में अपनी वापसी कर रहे हैं। हालांकि, आलिया भट्ट की फिल्म का पहला लुक सामने आते ही रणबीर कपूर की रॉम-कॉम 'तू झूठी, मैं मक्कार' को लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड करना शुरू कर दिया है। जानिए इसके पीछे की क्या है वजह।

    आलिया भट्ट के पोस्टर के साथ ही ट्रेंड हुई रणबीर की फिल्म

    'तू झूठी, मैं मक्कार ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया था। फिल्म में रणबीर कपूर संग श्रद्धा कपूर की जोड़ी पहली बार फैंस को देखने को मिली थी। फिल्म कुछ समय पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिस पर रिलीज हुई है।

    8 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म का बज खत्म हो चुका था, लेकिन आलिया भट्ट-रणवीर सिंह की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का पोस्टर आते ही एक बार फिर से ट्रेंड में आ गई है और इस बार लोगों ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म की तुलना करनी शुरू कर दी है। इतना ही नहीं, रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर की फिल्म को बेकार बताते हुए उसे वेस्ट ऑफ मनी भी बता रहे हैं।

    खबरें और भी

    क्रॉस कनेक्शन देखने के लिए एक्साइटेड हैं फैंस

    एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रणबीर की तू झूठी, मैं मक्कार से बहुत ही बेहतरीन लग रही है"। दूसरे यूजर ने लिखा, "तू झूठी, मैं मक्कार ऊपर से गई है भाई साहब। रणबीर और श्रद्धा कपूर की मूवी आउट ऑफ सेलेबर्स चली गई है।

    इतने में तो 10 सस्पेंस थ्रिलर बन जाती, इसे कहते हैं पैसो की बर्बादी करना"। दूसरे यूजर ने लिखा, "तू झूठी, मैं मक्कार' के डायलॉग किसने लिखे हैं, ये बेहद ही बेकार है"। अन्य यूजर ने लिखा, "आलिया भट्ट ने तू झूठी मैं मक्कार के लिए पोस्ट डाले थे, देखते हैं अब दीपिका ये करती है या फिर नहीं"।

    हालांकि, कुछ फैंस सोशल मीडिया पर दीपिका और रणबीर को टीज करते हुए लिख रहे हैं, "दीपिका का पति, रणबीर की पत्नी"।

    इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी आलिया-रणबीर की फिल्म

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जुलाई 28 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गली ब्वॉय के बाद एक बार फिर से आलिया और रणवीर सिंह की जोड़ी फैंस को देखने को मिलेगी। दोनों के अलावा फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी अहम भूमिका में नजर आएंगे।