Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Entertainment News: अपनी आगामी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के बारे में रोहित शेट्टी ने बताई कुछ रोचक बातें, बोले- जब देर से पहुंची थी...

    By Jagran News Edited By: Paras Pandey
    Updated: Sat, 06 Jan 2024 02:15 AM (IST)

    वेब सीरीज हो या फिल्म उनका प्रमोशन भव्य स्तर पर किया जाता है। इनके सितारे भी सजधज कर आते हैं। उनके स्वागत में मीडियाकर्मी पलक पांवडे बिछाए बैठे रहते ह ...और पढ़ें

    इंडियन पुलिस फोर्स से डिजिटल प्लेटफार्म पर पदार्पण कर रहे हैं रोहित
    इंडियन पुलिस फोर्स से डिजिटल प्लेटफार्म पर पदार्पण कर रहे हैं रोहित

    वेब सीरीज हो या फिल्म उनका प्रमोशन भव्य स्तर पर किया जाता है। इनके सितारे भी सजधज कर आते हैं। उनके स्वागत में मीडियाकर्मी पलक पांवडे बिछाए बैठे रहते हैं। कई बार इंतजार की इंतहा हो जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ शुक्रवार को रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स के ट्रेलर लांच पर।

    जैसा की रोहित की फिल्मों में होता है, पूरा तामझाम था। एंट्री पर ही शो के नाम का बड़ा बैनर और पुलिस की गाड़ियां (शूटिंग में इस्तेमाल होने वाली गाड़ियां) खड़ी थीं। प्रशंसकों को भी बुलाया गया था, जो ट्रेलर लांच होने पर तालियां और सीटियां बजाएं।

    इन सब तामझाम में पत्रकार वेब सीरीज की स्टारकास्ट और रोहित शेट्टी की बाट जोहते हुए दो घंटे बिता चुके थे। दो घंटे से ज्यादा प्रतीक्षा करने के बाद आखिरकार रोहित शेट्टी अपनी इंडियन पुलिस फोर्स की स्टार कास्ट को लेकर पहुंचे। फिर अपनी टीम को बैठाने में लगे रहे।

    जब उनकी टीम का हर एक सदस्य बैठ गया है, तो उन्होंने कार्यक्रम आगे बढ़ाया। हालांकि इस बीच उन्हें इस बात का अहसास बिल्कुल नहीं था कि मीडियाकर्मी दो घंटे से उनका इंतजार कर रहे है। वहां मौजूद होस्ट ने सीरीज को लेकर प्रश्न पूछने शुरू कर दिए। 

    खबरें और भी

    रोहित और वेब सीरीज के कलाकार शिल्पा शेट्टी, विवेक ओबेराय, सिद्धार्थ मल्होत्रा एक-एक करके जवाब भी देने लगे। हर कलाकार के लिए एक प्रश्न था, ताकि किसी को यह न लगे कि उन्हें स्टेज पर सिर्फ पुतले की तरह खड़ा कर दिया गया है।

    मीडिया बस, देखती रही, वह अपनी सीरीज को लेकर अच्छी-अच्छी बातें करते रहे। इस नए पैटर्न को क्या प्रमोशन का नया अंदाज कहें या फिर मीडिया के समय की बर्बादी।