Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rohit Bal के यूं चले जाने से सदमे में बॉलीवुड, सोनम कपूर-अनन्या पांडे ने खूबसूरत पल याद कर दी श्रद्धांजलि

    Updated: Sat, 02 Nov 2024 10:23 AM (IST)

    जाने माने फैशन डिजाइनर रोहित बल का दीवाली वाले दिन निधन हो गया। 63 साल की उम्र फैशन की दुनिया के इस दिग्गज ने अंतिम सांस ली। वो लंबे वक्त से दिल की सम ...और पढ़ें

    रोहित बल के निधन पर सदमे में बॉलीवुड
    रोहित बल के निधन पर सदमे में बॉलीवुड

    HighLights

    1. 63 साल की उम्र में हुआ निधन
    2. फैशन डिजाइनर थे रोहित बल
    3. बॉलीवुड सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का 1 नवंबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 63 साल के थे और काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बल को भारत के पहले कुछ फैशन डिजाइनरों में से एक माना जाता है जिन्होंने देश में फैशन डिजाइनिंग को एक व्यावहारिक और ग्लैमरस पेशे के तौर पर लोकप्रिय बनाया।

    पहले भी खराब हुई थी तबीयत

    रोहित को आखिरी बार रैंप पर अक्टूबर 2024 में लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में देखा गया था। यहां अनन्या पांडे ने उनके लिए रैंप वॉक किया था। स्वास्थ्य खराब होने के लगभग एक साल बाद बाल वो रनवे पर लौटे थे। यहां उन्होंने अपना कलेक्शन "कायनात: ए ब्लूम इन द यूनिवर्स" प्रिजेंट किया था। बाल की तबीयत काफी समय से ठीक नहीं चल रही थी। साल 2023 में दिल की बीमारी के कारण उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती होने के कुछ हफ्ते बाद, बाल ने एक पोस्ट लिखकर सभी को उनके जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया था।

    प्रियंका चोपड़ा ने जताया दुख

    उनके निधन की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई हस्तियों को झटका लगा, उन्होंने उन्हें अपनी पोस्ट के जरिए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर पिछले शो से बाल की एक तस्वीर साझा की जिसमें वो काफी खुश नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, "बहुत जल्दी चले गए आप। रेस्ट इन पीस।"

    अनन्या पांडे ने शेयर की रोहित बाल की फोटो

    अनन्या पांडे ने रोहित बल के आखिरी शो का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और उनके साथ बिताए पलों को याद किया। रोहित बल वीडियो में स्टेज पर खुशी ने झूमते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस शो में अनन्या उनके लिए शो स्टॉपर थीं।

    खबरें और भी

    सोनम कपूर ने खुद को बताया फैन

    अभिनेत्री सोनम कपूर ने रोहित बल की एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर लिखा,'डियर गुड्डा, जब मैं आपकी बनाई कमाल की ड्रेस में दिवाली मनाने जा रही थी, तो मुझे आपके निधन की खबर मिली। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे आपको जानने का मौका मिला। आपके बनाए कपड़े पहने और कई बार आपके शोज के लिए रैंप पर चली। उम्मीद करती हूं कि आपको अब शांति मिली होगी। हमेशा आपकी सबसे बड़ी फैन रहूंगी।'

    करीना कपूर खान ने रोहित बल की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर कर उस पर हार्ट इमोजी बनाए। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​ने भी रोहित बाल की मौत को दुखद और चौंकाने वाला बताया।

    बता दें कि करीना कपूर ने भी उनके लिए कई बार रैंप वॉक किया है।

    यह भी पढ़ें: