Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Indian Police Force की रोहित शेट्टी ने की शूटिंग पूरी, शिल्पा शेट्टी के साथ दिखाया मजेदार स्टाइल, देखें वीडियो

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 25 Jan 2023 06:22 PM (IST)

    Indian Police Force Updates इंडियन पोलिस फोर्स में जल्द शिल्पा शेट्टी भी नजर आएंगी। अब इस वेब सीरीज की शूटिंग पूरी कर ली गई है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो ...और पढ़ें

    Indian Police Force Updates: इंडियन पोलिस फोर्स में कई कलाकार है।
    Indian Police Force Updates: इंडियन पोलिस फोर्स में कई कलाकार है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Indian Police Force Updates: रोहित शेट्टी ने आगामी वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके साथ उन्होंने शिल्पा शेट्टी के साथ एक दिलचस्प वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उन दोनों के अलावा और भी कई लोग नजर आ रहे है।

    शिल्पा शेट्टी ने वीडियो में नजर आ रहे लोगों को ड्रीम टीम बताया है

    शिल्पा शेट्टी ने वीडियो में नजर आ रहे लोगों को ड्रीम टीम बताया है। वह रोहित शेट्टी के साथ वॉक करती नजर आ रही है। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया और एक लंबा नोट लिखा है। उन्होंने रोहित शेट्टी का भी आभार व्यक्त किया है और इस यात्रा को काफी खूबसूरत और यादगार बताया है।

    यह भी पढ़ें: Shark Tank India 2 के जजों को अरबों रुपए का घाटा, हर्ष गोयनका के दावों पर अनुपम मित्तल ने दी सफाई

    View this post on Instagram

    A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

    शिल्पा शेट्टी की वीडियो पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है

    शिल्पा शेट्टी की वीडियो पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है और इस पर अपना मत भी दिया है। शिल्पा ने ऑल ब्लैक कलर की ड्रेस पहन रखी हैं। उन्होंने डार्क सनग्लासेस लगा रखे हैं। उनके बाल खुले हुए हैं। रोहित शेट्टी ने ब्लू शर्ट और ब्लू पैंट पहन रखी है और उन्होंने भी डार्क सनग्लासेस लगा रखे हैं। दोनों सीढ़ियों से नीचे उतरते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने सिंबा की थीम सॉन्ग भी लगा रखी है।

    यह भी पढ़ें: Uorfi Javed को मुंबई में घर मिलना हुआ दूभर, कहा- कपड़ों के कारण मुस्लिम मकान मालिक...

    View this post on Instagram

    A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

    इंडियन पुलिस फोर्स में सिद्धार्थ और विवेक की भी अहम भूमिका है

    इंडियन पुलिस फोर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबरॉय की भी अहम भूमिका है। यह प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाला है। अभी इसकी रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। शिल्पा शेट्टी की वीडियो पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। शिल्पा शेट्टी का यह शो शूट करते समय एक्सीडेंट भी हो गया था। ठीक होने के बाद उन्होंने शो की दोबारा शूटिंग की है। शिल्पा शेट्टी फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह कई रियलिटी शो भी जज कर चुकी है।

    खबरें और भी