Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Singham Again: मकर संक्रांति पर रोहित शेट्टी ने दिखाई 'सिंघम अगेन' की धमाकेदार झलक, स्टंट सीन देख खड़े हुए रौंगटे

    Updated: Mon, 15 Jan 2024 12:45 PM (IST)

    Singham Again रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम अगेन को लेकर फैंस ने खासी दिलचस्पी दिखाई है। फिल्म इसी साल रिलीज होगी। अजय देवगन एक बार फिर ...और पढ़ें

    अजय देवगन फिल्म 'सिंघम अगेन' से: फोटो क्रेडिट- रोहित शेट्टी इंस्टाग्राम
    अजय देवगन फिल्म 'सिंघम अगेन' से: फोटो क्रेडिट- रोहित शेट्टी इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 'सिंघम अगेन' से रोहित शेट्टी ने शेयर किया वीडियो
    2. इस साल अगस्त में रिलीज होगी फिल्म
    3. रोहित शेट्टी ने दिखाई फिल्म की झलक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की एक्शन और कॉमेडी से भरपूर फिल्में पसंद की जाती रही हैं। उनकी अधिकतर फिल्मों में आपको हवा में उड़ती हुई गाड़ियां जरूर देखने को मिलेंगी और यही बात उन्हें बाकी डायरेक्टर्स से अलग बनाती है। फैंस ने उनके डायरेक्शन में बनी लगभग हर फिल्म को बेइंतहा प्यार दिया है और अब उन्हें इंतजार है 'सिंघम अगेन' का।

    'सिंघम अगेन' शूटिंग का वीडियो आया सामने

    'सिंघम अगेन' फेमस एक्शन फ्रेंचाइजी फिल्म 'सिंघम' की पांचवीं फिल्म है। इसके पहले इस कॉप फ्रेंचाइजी के अंतर्गत रिलीज हुई सभी मूवीज बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं। अब फैंस को इंतजार है 'सिंघम अगेन' का, जिसमें एक बार फिर उन्हें अजय देवगन का ईमानदार और दबंग अंदाज देखने को मिलेगा। इसके साथ ही फिल्म में कई और चेहरे नजर आने वाले हैं। 'सिंघम अगेन' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। रोहित शेट्टी ने हैदराबाद से शूटिंग का वीडियो शेयर किया है।

    रोहित शेट्टी ने दिखाई बिहाइंड द सीन्स की झलक

    जहां हर कोई लोहड़ी और मकर संक्रांति के मौके पर पतंग उड़ा रहा है, वहीं रोहित शेट्टी हैदराबाद में कारों की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जलती कार का हवा में उड़ने वाला स्टंट सीन दिखाया है। इस सीन को देख ये साफ है कि फिल्म धमाकेदार एक्शन सीन से भरी होने वाली है। 

    'सिंघम अगेन' की झलक दिखाने के साथ ही उन्होंने सभी को अपने स्टाइल में पोंगल (मकर संक्रांति) की बधाई दी। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'हैप्पी मकर संक्रांति। आप लोग पतंग उड़ाइये और मैं...मुझे अपने काम से प्यार है। एक्शन...नाइट शूट्स...हैरदाराबद।'

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

    'सिंघम अगेन' स्टार कास्ट

    फिल्म में अजय देवगन और करीना कपूर खान के अलावा अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, रणबीर कपूर भी शामिल हैं। फिल्म के इस साल अगस्त में रिलीज होने की चर्चा है।

    यह भी पढ़ें: Captain Miller Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर मजबूती बनाए हुई है 'कैप्टन मिलर', तीन दिन में की इतनी मोटी कमाई