विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lisa Mishra ने जीनत अमान के साथ काम करने के अनुभव को बताया सपने का पूरा होना, कहा- 'उनका चेहरा नहीं भूल सकती'

Published: Sat, 03 May 2025 06:15 PM (IST)

लिसा मिश्रा आने वाले समय में नेटफ्लिक्स वेब सीरीज द रॉयल्स में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ जीनत अमान भूमि ...और पढ़ें

जीनत अमान और लिसा मिश्रा (फोटो- इंस्टाग्राम)
जीनत अमान और लिसा मिश्रा (फोटो- इंस्टाग्राम)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लिसा मिश्रा अमेरिका में पली बढ़ी गायिका हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए गाने गाए हैं। साल 2018 की भारतीय फिल्म वीरे दी वेडिंग में तारिफां गाने के अपने रीप्राइज वर्जन से उन्होंने इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई। इसके अलावा अमेजन की वेब सीरीज कॉल मी बे से वो अभिनय की दुनिया में भी हाथ आजमाती नजर आईं।

भूमि पेडनेकर और ईशान खट्टर भी आएंगे नजर

लिसा बहुत जल्द नेटफ्लिक्स की सीरीज द रॉयल्स में नजर आएंगी। इस बारे में एक्ट्रेस ने हाल ही में हमसे बात की। चूंकि लिसा संगीत बैकग्राउंड से हैं तो ऐसे में उनका मानना है कि संगीत और अभिनय में एक समानता है। उन्होंने कहा, “संगीत की तरह अभिनय भी ईमानदारी के बारे में है। अगर आप भावनात्मक रूप से मौजूद नहीं हैं, तो दर्शक जान जाते हैं।” द रॉयल्स में उनके साथ जीनत अमान, भूमि पेडनेकर और ईशान खट्टर नजर आएंगे। नेटफ्लिक्स के शो में वो निकी की भूमिका में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: 73 साल की Zeenat Aman की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल से शेयर कीं फोटोज, कहा- 'फिक्र में उलझी हुई हूं'

गायन के बाद अभिनय में भी अपनाया हाथ

लिसा ने बताया कि उनके लिए ये रोल इतना आसान नहीं था, लेकिन उनका कहना है कि शूटिंग के दौरान उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। लिसा ने कहा, 'अभिनय मुझे एक अलग तरह की भावनात्मक सच्चाई का पता लगाने की अनुमति देता है। मुझे यह उतना ही पसंद है जितना मुझे गायन पसंद है। इसके अलावा, यह एक ड्रीम कास्ट थी। हर दिन मैं उन लोगों से थोड़ा और प्रेरित होती जा रही थी जिनके साथ मैं काम कर रही थी।”

द रॉयल्स में नजर आएंगी जीनत अमान

इस वेब सीरीज के साथ जीनत एक लंबे वक्त के बाद जीनत एक्टिंग में वापसी कर रही हैं। छह साल पहले उन्होंने फिल्म ‘पानीपत’ में एक कैमियो किया था। इस फिल्म में वह सकीना बेगम के किरदार में दिखी थीं। इसके अलावा वो कुछ विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं।

पिता के चेहरे पर दिखी बेहद खुशी

वहीं उन्होंने जीनत अमान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने के अपने अनुभव को एकदम अलग बताया। जीनत ने इस सीरीज में मोरपुर राजघराने की कुलमाता की भूमिका निभा रही हैं। लिसा ने बताया कि उनके घर में हमेशा से जीनत अमान को सराहा जाता रहा है। उन्होंने,"मेरे पिताजी हमेशा से जीनत अमान के बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं। मैं उनके साथ उनकी फिल्में देखते हुए बड़ी हुई हूं। जब मैंने उन्हें बताया कि मुझे यह भूमिका मिली है, तो उनके चेहरे पर जो भाव थे, मैं उसे कभी नहीं भूल सकती। यह गर्व, अविश्वास और पुरानी यादों का एक पल था, सब एक साथ।"

यह भी पढ़ें: Zeenat Aman के होंठों पर Kiss करना इस एक्टर को पड़ गया था भारी, फिल्म को बैन करने की उठ गई थी मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।