विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RRR 2: राजामौली ने की आरआरआर के सीक्वल की पुष्टि! कहा- पिता विजयेंद्र प्रसाद कर रहे कहानी पर काम

By Nitin YadavEdited By:
Published: Sun, 13 Nov 2022 03:37 PM (IST)

RRR 2 एसएस राजामौली ने अपनी ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म आरआरआर के सीक्वल की पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि ...और पढ़ें

RRR 2 SS Rajamouli confirms sequel of blockbuster film RRR Story work in progress.
RRR 2 SS Rajamouli confirms sequel of blockbuster film RRR Story work in progress.

नई दिल्ली, जेएनएन। RRR 2: दुनियाभर में अपनी कमाई और कहानी से लोगों का ध्यान आकर्षित करने वाली जूनियर एनटीआर और रामचरण स्टारर फिल्म आरआरआर इन दिनों एक बार फिर से चर्चाओं का केंद्र बनी हुई है। बीते दिनों से इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, अब राजामौली ने आरआरआर के सीक्वल की पुष्टि कर दी है।    

अंग्रेजी समाचार वेबसाइट ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार आरआरआर के निर्देशक एसएस राजामौली ने शिकागो में कार्यक्रम में बताया कि वो अपने पिता विजयेंद्र प्रसाद इन दिनों आरआरआर के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। निर्देशक ने ये भी कहा, मेरे पिता ने मेरी सभी फिल्मों की कहानी लिखी है और वह मेरे लिए आरआरआर 2 की कहानी तैयार कर रहे हैं।

जापान में की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

हाल ही में आरआरआर को जापान में रिलीज किया गया है, जहां फिल्म ने अपना शानदार प्रदर्शन दौराते हुए बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। आरआरआर ने जापान में कई भारतीय फिल्मों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है, जो जापान में रिलीज हुईं थी।  

ऐसी आरआरआर की कहानी

बता दें कि राजामौली के निर्देशन में बनी इस मेगा बजट फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। इस फिल्म की कहानी दक्षिण भारत के दो स्वतंत्रता सेनानी कोमाराम भीम और अल्लूरी सीताराम राजू से प्रेरित है। जो ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ मुखरता से आवाज उठाते हैं। आरआरआर में राम चरण, जूनियर एनटीआर के साथ-साथ आलिया भट्ट और अजय देवगन ने भी कैमियो किया है। दोनों के किरदार छोटे होने के साथ-साथ बेहद प्रभावी हैं।

आरआरआर ने दिलाई दुनियाभर में पहचान

जानकारी के अनुसार, राजामौली ने डायरेक्शन में अपने करियर की शुरुआत स्टूडेंट नंबर 1 से की है, लेकिन उन्हें देशभर में पहचान बाहुबली फ्रेंचाइजी की फिल्मों से मिली, जबकि उन्हें दुनियाभर में पहचान इस साल के शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म आरआरआर से मिली। इस फिल्म ने दुनिया भर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। वहीं, इस फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड, 2023 में 14 कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2: 'पुष्पा 2' देखने के लिए हो जाइये तैयार, इस दिन थिएटर में दिखाई जाएगी झलक!