Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RRR को गेम ऑफ थ्रोंस की नथाली इमैनुएल ने बताया 'सिक मूवी', राम चरण और जूनियर एनटीआर के 'नाटू' गाने को...

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 29 Dec 2022 08:46 PM (IST)

    Nathalie Emmanuel On RRR आरआरआर की सराहना वेब सीरीज गेम ऑफ थ्रोंस में नजर आने वाली नथाली इमैनुएल ने की है। उन्होंने आलिया भट्ट की भूमिका की भी प्रशंसा ...और पढ़ें

    Nathalie Emmanuel On RRR: फिल्म आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार किया है।
    Nathalie Emmanuel On RRR: फिल्म आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार किया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Nathalie Emmanuel On RRR: गेम ऑफ थ्रोंस की नथाली इमैनुएल ने आरआरआर फिल्म की सराहना की है। इसके पहले उन्होंने इस फिल्म को एक सिक फिल्म बताया था। हालांकि बाद में उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए कई ट्वीट किए और नाटू-नाटू गाने की सराहना भी की। यह गाना ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट भी किया गया है। 

    नथाली इमैनुएल ने एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर की सराहना की है

    गेम ऑफ थ्रोंस में मिसएंडआई की भूमिका निभाने वाली नथाली इमैनुएल ने एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर की सराहना की है। उन्होंने इसे अ सिक मूवी बताया है। हालांकि बाद में उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए कई ट्वीट भी किए हैं कि उन्होंने कैसे इस फिल्म को एन्जॉय किया है। इसके अलावा उन्होंने सुपर हीरो ब्रोमांस गाने को भी एन्जॉय किया है। आरआरआर विदेशी दर्शकों को काफी पसंद आई है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और कुछ चुनिंदा सिनेमाघरों में भी रिलीज रिलीज हुई है। इस फिल्म को काफी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Twinkle Khanna को अक्षय कुमार के बारे में सोचने के कारण आमिर खान मारने वाले थे चांटा, लेकिन तभी

    नथाली इमैनुएल ने नाटू-नाटू गाने की भी सराहना की हैं

    हॉलीवुड के कई कलाकार भी फिल्म आरआरआर की प्रशंसा कर चुके हैं। हालिया नाम नथाली इमैनुएल का है। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा, 'आरआरआर एक सिक फिल्म है और मुझे कोई और नहीं कुछ बता सकता।' इसके बाद वह नाटू-नाटू गाने की सराहना करती हैं। उन्होंने कहा, 'यह जो गाना है बहुत ही अच्छा है।' वहीं उन्होंने आलिया भट्ट के कैरेक्टर की भी सराहना की।

    यह भी पढ़ें: Mouni Roy ने 2 पीस बिकिनी में कराया बोल्ड फोटोशूट, समुद्र की लहरों पर हॉट पोज देती हुईं आई नजर

    आरआरआर ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर ₹1200 करोड़ से अधिक की कमाई की है

    आरआरआर 1 फिक्शनल स्टोरी है जो कि 1920 की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस फिल्म में वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर ₹1200 करोड़ से अधिक की कमाई की है। एसएस राजामौली ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि विदेश में इस फिल्म को क्यों इतना ज्यादा पसंद किया गया है। इस फिल्म को भारत में भी काफी पसंद किया गया था।

    खबरें और भी